Denver Airport Plane Fire Viral Video: डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में आग लगने की घटना सामने आई है। इस विमान में 172 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान में अचानक आग लगने से पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं अब विमान में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
विमान की आपात लैंडिंग
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार यह घटना 13 मार्च 2025 को शाम लगभग 5:15 बजे की है। बोइंग 737-800 फ्लाइट कोलोराडो स्प्रिंग्स से डलास-फोर्ट वर्थ जा रही थी। तभी अचानक से विमान के इंजन में कंपन की रिपोर्ट सामने आई । ऐसे में डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग करवाई गई। इसी दौरान टैक्सी करते समय फ्लाइट आग की चपेट में आ गई। विमान में 172 यात्री और छह चालक दल के सदस्य विमान में सवार थे।
यह भी पढ़ें- 172 पैसेंजर्स को लेकर जा रहे विमान में लगी आग, अमेरिका में टला बड़ा हादसा
आग का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान जैसे ही डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, फौरन विमान का इंजर धूं-धूं करके जलने लगा। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोगों में खलबली मच गई। विमान के इंजन में लगी आग से काला धुआं निकलने लगा और पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।
पखें पर खड़े हुए यात्री
रिपोर्ट्स की मानें तो आग लगने के बाद आपातकालीन स्लाइड्स की मदद से यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। वहीं कुछ यात्रियों को धुएं के बीच विमान के पंखों पर खड़ा देखा गया। खबरों की मानें तो सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस हादसे में किसी के भी घायल की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया। फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें- क्या अमेरिका में खत्म होगी ‘जन्मजात नागरिकता’? ट्रम्प प्रशासन ने कोर्ट में दायर की याचिका
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
4 mins agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
4 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
5 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
5 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
5 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
6 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
13 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
19 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
23 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines