Ex-Amazon VP says CEO Seduced his Wife: मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के पूर्व उपाध्यक्ष ने अपने सीईओ पर पत्नी को बहकाने का आरोप लगाया है। सिएटल में रहने वाले एथन इवांस के खुलासे से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। इवांस का दावा है कि एक स्टार्टअप कंपनी में काम करने के दौरान सीईओ ने उनकी पत्नी को बहकाने की कोशिश की, जिससे उनका तलाक हो गया। इवांस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रही है। ऐसे में कई लोगों का शक अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस पर जा रहा है। क्या वाकई इवांस जेफ बेजॉस की बात कर रहे हैं? आखिर इसकी हकीकत क्या है? आइए समझते हैं इस रिपोर्ट में…
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्रालय ने 156 दवाओं पर लगाया बैन, कहा- मरीजों के लिए हो सकती हैं जानलेवा…
एथन इवांस का खुलासा
बता दें कि एथन इवांस ने सीनियर मैनेजर बनकर अमेजन में एंट्री की थी। 15 साल के शानदार कार्यकाल के बाद वो 2020 में उपाध्यक्ष (Vice President) के पद से रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का जरनल शुरू किया। इसी जरनल में एक लेख प्रकाशित हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। एथन इवांस ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर भी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बड़ा खुलासा किया।
इंवास ने सुनाई आपबीती
एथन इवांस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैंने जिस कंपनी के लिए काम किया, उसके सीईओ ने मेरी ही पत्नी को बहकाना शुरू कर दिया। पहले तो मेरी पत्नी ने उसे नजरअंदाज किया लेकिन बाद में वो भी उसकी बातों में आ गई। आखिर में हम दोनों का तलाक हो गया। मुझे सचमुच लगता है कि कुछ लोग आस्तीन में छिपे सांप की तरह होते हैं। किसी कंपनी में अनैतिकत व्यवहार का यह सबसे बड़ा उदाहरण है।
जेफ बेजॉस या कोई और?
एथन इवांस की यह पोस्ट देखने के बाद कई लोगों को लग रहा है कि वो अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस की बात कर रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। इसके सबूत इवांस की पोस्ट में ही मौजूद हैं। इवांस ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह किस्सा 19 साल पहले का है। जब कि अमेजॉन में उन्होंने आखिरी के 15 साल की नौकरी की। इवांस के अनुसार वो एक स्टार्टअप कंपनी थी। जब कि अमेजन एक बड़ी कंपनी है। इस घटना के बाद इवांस ने उस कंपनी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अमेजन से वो रिटायर हुए थे। इवांस की वर्क प्रोफाइल के अनुसार वो लाइटनिंग कास्ट कंपनी की बात कर रहे हैं, जहां वो अमेजन से पहले जॉब करते थे।
यह भी पढ़ें- एंजेलीन फ्रांसिस कौन? जिसने प्यार के लिए ठुकराई करोड़ों की दौलत, आम आदमी से रचाई शादी
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
2 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
9 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
11 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
15 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
15 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
17 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines