हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मशहद… ईरान ने खामेनेई के जनाजे और अंतिम संस्कार के लिए इन 5 शहरों को ही क्यों चुना?

खामेनेई का पार्थिव शरीर अभी ईरान की राजधानी तेहरान की ग्रैंड मोसाला मस्जिद में रखा गया है. जहां देश-विदेश से पहुंचे प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ईरान ने खामेनेई की अंतिम विदाई और राजकीय अंतिम संस्कार के लिए खास तैयारियां की है. उनके पार्थिव शरीर को ईरान और इराक के 5 प्रमुख शहरों तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मशहद में ले जाया जाएगा.

विज्ञापन

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में जारी हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच हुए भीषण हवाई हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया था, जिसके बाद पश्चिम एशिया में भीषण युद्ध की शुरुआत हुई थी. जंग के बीच खामेनेई के पार्थिव शरीर को फोरेंसिक मोर्चरी के रेफ्रिजरेटेड कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था. वहीं, अब दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद खामेनेई को विदा किया जा रहा है. बता दें कि खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में 3 जुलाई से शुरू हुई थी जो 9 जुलाई तक चलेंगी. खामेनेई के अंतिम संस्कार में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.

अभी कहां है खामेनेई का पार्थिव शरीर?

खामेनेई का पार्थिव शरीर अभी ईरान की राजधानी तेहरान की ग्रैंड मोसाला मस्जिद में रखा गया है. जहां देश-विदेश से पहुंचे प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ईरान ने खामेनेई की अंतिम विदाई और राजकीय अंतिम संस्कार के लिए खास तैयारियां की है. उनके पार्थिव शरीर को ईरान और इराक के 5 प्रमुख शहरों तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मशहद में ले जाया जाएगा.

7 दिन तक चलेगा खामेनेई की विदाई का कार्यक्रम

तेहरान- 3 जुलाई से ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ईरान की राजधानी तेहरान से अंतिम संस्कार की रस्मों को शुरू किया गया था. खामेनेई, उनकी पत्नी, बेटी, दामाद और 14 माह की पोती के ताबूतों को अंतिम दर्शन के लिए तेहरान की ग्रैंड मोसाला मस्जिद (Grand Mosallah) में रखा गया है.

विज्ञापन

कोम- चौथे दिन ईरान की राजधानी तेहरान से खामेनेई का पार्थिव शरीर कोम ले जाया जाएगा. 7 जुलाई को यह कोम पहुंचेगा. कोम शिया इस्लाम की शिक्षा का प्रमुख केंद्र है. यहां खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़ी कई धार्मिक रस्में निभाई जाएंगी.

नजफ- कोम के बाद खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक ले जाया जाएगा. 8 जुलाई को खामेनेई का ताबूत इराक के पवित्र शहर नजफ ले जाया जाएगा. नजफ शिया समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है. यहां इमाम अली दरगाह में सार्वजनिक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

विज्ञापन

कर्बला- नजफ के बाद खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक के पवित्र शहर कर्बला में लाया जाएगा. जहां इमाम हुसैन और उनके भाई अब्बास की पवित्र दरगाहों पर खामेनेई का अंतिम जुलूस निकाला जाएगा.

मशहद- बता दें कि 9 जुलाई को सभी धार्मिक यात्राओं के बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को वापस ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में ले जाया जाएगा. मशहद खामेनेई का गृह जिला है. 9 जुलाई को ही उन्हें मशहद की ऐतिहासिक और पवित्र इमाम रजा दरगाह परिसर में खुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) किया जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- खोमेनेई के अंतिम संस्कार के बहाने ईरान ने दुनिया को दिए कई संदेश, जानें भारत के लिए मुस्लिम देश ने क्या कहा?

ईरान ने इन 5 शहरों को ही क्यों चुना?

बता दें कि ईरान-इराक के ये पाचों शहर शिया समुदाय और इस्लामिक मान्यता के पवित्र केंद्र हैं. ऐसे में सालों तक दुनिया के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु रहे ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के पार्थिव शरीर को इन सभी जगहों पर ले जाया जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola