हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'ईरान नहीं करेगा सरेंडर', खामेनेई ने युद्ध का किया ऐलान, इजराइल-अमेरिका को दिया ये बड़ा संदेश

Ali Khamenei On Israel-US : मध्य पूर्व में ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया चिंतित है। इसे लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने अपने देश के लोगों को संबोधित करते हुए इजराइल और यूएस को कड़ा संदेश दिया।

विज्ञापन
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई। (ANI)

Ali Khamenei On Israel-US : मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध तेज हो गया है। दोनों देशों की ओर से मिसाइल और बम बरसाए जा रहे हैं। इस लड़ाई में अमेरिका इजराइल के साथ है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने युद्ध की घोषणा करते हुए कहा कि ईरान सरेंडर नहीं करेगा। साथ ही खामेनेई ने इजराइल और यूएस को बड़ा संदेश दिया है।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इजराइल के साथ युद्ध जारी रहेगा। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को कहा कि अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से निस्संदेह क्षति होगी। उन्होंने आगे कहा कि इजराइल ने एक गंभीर गलती है और उसे इसका अंजाम भी भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : ‘मैं नहीं चाहता सीजफायर हो’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के किस दावे को किया खारिज?

विज्ञापन

खामेनेई बोले- ईरान नहीं झुकेगा

खामेनेई ने युद्ध करने का संकल्प लेते हुए कहा कि ईरान थोपे गए युद्ध के खिलाफ दृढ़ है और यह राष्ट्र किसी के थोपे गए युद्ध के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने इजराइल को धमकाते हुए कहा कि अगर ईरान के एयरस्पेस का कोई उल्लंघन करेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा।

इजराइल को करारा जवाब देगा ईरान : खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर ने आगे कहा कि अगर इस युद्ध में अमेरिका की सेना ने दखल दिया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल को करारा जवाब देंगे, उनके साथ कोई दया भावना नहीं दिखाएंगे। इस घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर ताबड़तोड़ 25 मिसाइलें बरसाईं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola