युद्ध के लिए कितना तैयार है अमेरिका, ट्रंप ने ईरान के करीब क्या-क्या तैनात करवाया?

Iran- America Tension: ईरान के नजदीक अमेरिका ने बड़ा सैन्य जमावड़ा कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बड़ा आर्माडा बताते हुए कई युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर और लड़ाकू विमानों की तैनाती की है. इस कदम से मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाकर उसे बातचीत के लिए मजबूर करना चाहता है.

Iran America Tension

Credit: Social Media

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका अपनी ताकत दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा. ट्रंप सरकार ईरान को ये दिखाना चाहती है कि वो उसे चुटकी बजाते ही मसल सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नजदीक अपनी सबसे बड़ी सैन्य ताकत भेजी है, जिसे उन्होंने खुद बड़ा आर्माडा कहा है. इस सैन्य मुहिम का मकसद तेहरान पर दबाव बनाना और उसे बातचीत के लिए मजबूर करना बताया जा रहा है. ट्रंप के इस कदम के बाद पूरी दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन किया तैनात

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने कई बड़े युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर, लड़ाकू विमान और ड्रोन तैनात किये हैं. इसमें USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भी शामिल है, जो अपने साथ कई युद्धपोतों और फाइटर जैट्स के साथ ईरान के पास पहुंच चुका है. ये शक्तिशाली ग्रुप फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर और मिसाइलों से लैस है. USS अब्राहम लिंकन अमेरिकी नौसेना का सबसे पावरफुल हथियार है. ये न्यूक्लियर पावर वाला एयरक्राफ्ट कैरियर है. इसके साथ कई घातक जहाज हैं. इस पर कैरियर एयर विंग 9 तैनात हैं, जिसमें छिपकर हमला करने वाले F-35C स्टील्थ फाइटर जेट, मल्टी-रोल फाइटर F/A-18E/F सुपर होर्नेट, EA-18G ग्रोलर, निगरानी और कमांड के लिए E-2D हॉकआई, MH-60 हेलीकॉप्टर शामिल हैं. इसमें टोमाहॉक क्रूज मिसाइल वाले घातक युद्धपोत के साथ करीब 5700 अमेरिकी सैनिक और दर्जनों फाइटर जेट हैं.

ईरान को अमेरिका की चेतावनी

अमेरिका ने पहले ही पारस की खाड़ी और उसके आसपास कई घातक जहाज, सप्लाई और रिफ्यूलिंग जहाज तैनात कर रखे हैं. अमेरिका के कुल 6-10 युद्धपोत इलाके में हैं, जो मिसाइल और टोमाहॉक से लैस है. F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट अब मिडिल ईस्ट में तैनात हैं. ये डीप अटैक के लिए जानी जाती है. अमेरिकी कार्गो प्लेन हथियार मिडिल ईस्ट तक पहुंचा रहे हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि ये कदम इलाके में सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी खतरे से निपटने के लिए उठाया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका किसी भी हाल में अपने नागरिकों और सहयोगी देशों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई हुई तो अमेरिका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका युद्ध नहीं चाहता, लेकिन मजबूरी में कड़ा कदम उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका पर लगाया आरोप

ईरान ने अमेरिका की इस सैन्य तैनाती को उकसाने वाली कार्रवाई बताया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका जानबूझकर क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है. ईरान ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है और तटीय इलाकों में सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं. ईरान का दावा है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा. सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का ये कदम सिर्फ ताकत दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि ईरान पर मानसिक और राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति भी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर बातचीत करे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ