Teen Disappeared 26 Years Ago Rescued From Neighbour’s Place : अफ्रीकी देश अल्जीरिया में एक किशोर 17 साल की उम्र में 26 साल पहले लापता हो गया था। अब उस शख्स का पता चल गया है। अब 45 साल का हो चुका यह शख्स कहीं और नहीं बल्कि घर से बमुश्किल 100 मीटर दूर स्थित एक घर के तहखाने में मिला है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स की पहचान उमर बिन उमरान के रूप में हुई है। साल 1998 में जब वह स्कूल जा रहा था तब वह लापता हो गया था। अब उसे किडनैपर पड़ोसी के तहखाने से आजाद कराया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार उमरान को 61 साल के एक व्यक्ति ने किडनैप किया था। वह अकेला रहता था और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा बलों ने उमरान को बीते रविवार को आजाद कराया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें लंबी दाढ़ी वाले उमरान को कांपते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि किडनैप करने वाले शख्स के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना को जघन्य अपराध करार दिया। उल्लेखनीय है कि उमर बिन उमरान को किडनैप करने वाले की पहचान उजागर नहीं की गई है।
किडनैपर पर कुत्ते ही जान लेने का भी आरोप
उमरान के किडनैप होने की बात का पता तब चला जब किडनैपर के भाई ने सोशल मीडिया पर इस बात की आशंका जताई कि उसका भाई एक किडनैपिंग में शआमिल हो सकता है। मामला अधिकारियों तक पहुंचा और वह उसके घर तलाशी लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें फर्श के नीचे एक छिपा हुआ गेट मिला। इस दरवाजे के पीछे उमरान मिला। किडनैपर पर उमरान के कुत्ते की हत्या का आरोप भी लगाया गया है। बता दें कि उमरान के घर वालों को अभी तक लग रहा था कि उसकी सिविल वॉर के दौरान जान चली गई थी। उल्लेखनीय है कि उमरान की मां का साल 2013 में निधन हो गया थी।
ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे शांत कमरा, 45 मिनट भी नहीं रुक सकता कोई
ये भी पढ़ें: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद
ये भी पढ़ें: जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का!
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
1 hr agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
3 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
4 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
7 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
9 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
9 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
9 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
12 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
13 hrs agoLIVE: देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कैंपेन चलाएगी कांग्रेस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines