रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलास्का में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान बैठक हुई। इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ जंग के कारणों को खत्म करना जरूरी है। रूस अपनी संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि NATO और यूक्रेन से फोन पर बातचीत की जाएगी।
क्या बोले ट्रंप?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुए एक समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यूक्रेन में शांति आ सकती है, हालांकि उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे बीच जो सहमति बनी है, वह यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगी।
दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि विश्व में शांति होनी चाहिए। यूक्रेन अपने हालात के लिए खुद ही जिम्मेदार है. वहीं ट्रंप ने कहा कि पुलिस साथ बातचीत सकारात्मक रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारी बैठक बहुत ही उपयोगी रही। कई मुद्दों पर हमारी सहमति बनी। कुछ बड़ी बातें हैं जिन तक हम अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन हमने कुछ आगे की बात की है। जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक कोई डील नहीं इसलिए मैं थोड़ी देर में नाटो को फोन करूंगा और उन सभी लोगों से बात करूंगा जो उपयुक्त हैं। मैं निश्चित रूप से राष्ट्रपति जेलेंस्की को फोन करूंगा और उन्हें आज की बैठक के बारे में बताऊंगा। हम जल्द ही आपसे बात करेंगे और उम्मीद है कि जल्द ही आपसे फिर मिलेंगे।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
16 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
22 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines