प्लेन क्रैश से कैसे बची 3 लोगों की जान? पढ़ें विमान हादसे की आपबीती

अमेरिका के अलास्का में तुस्तुमेना झील में डूबे जहाज के पंखों पर 3 लोग बैठे नजर आए, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। बचाए गए तीनों लोगों में 2 बच्चे शामिल हैं। एक पायलट भी बचाया गया है, जिसने उस रात की कहानी सुनाई, जो उन्होंने मौत का सामने देखते हुए काटी।

Alaska Plane Crash

Alaska Plane Crash

अमेरिका के अलास्का शहर में बर्फ से जमी झील में पाइपर PA-12 सुपर क्रूजर प्लेन क्रैश हो गया था, लेकिन इस हादसे का शिकार हुए पायलट और 2 बच्चों की जान एक शख्स की सूझबूझ से बच गई। इन तीनों ने बर्फ से जमी झील में डूबे जहाज के पंखों पर ठंडी, काली घनी अंधेरी रात बिताई। करीब 12 घंटे तीनों एक साथ रहे और जीवित रहे, लेकिन एक शख्स उन्हें तलाशता हुआ मौके पर पहुंचा और उसकी मुस्तैदी से तीनों की जान बच गई। अस्पताल में उपचार के बाद ठीक हुए पायलट ने आपबीती सुनाई तो लोगों की रूह तक कांप गई। क्योंकि इतनी ठंडी रात माइनस टेंपरेचर में बिना किसी संसाधन और सुविधा के खुले आसमान के नीचे बिताना आसान नहीं होता, लेकिन तीनों की जीने की चाह ने इस असंभव को संभव करके दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट करके मांगी गई थी मदद

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाइपर PA-12 सुपर क्रूजर में एक पायलट और 2 परिवार के सदस्य सवार थे, जो 23 मार्च दिन रविवार को एक ट्रिप के दौरान अलास्का में हादसा होने से लापता हो गए थे। गत 24 मार्च 2025 को एक तस्वीर सामने आई, जिसमें अलास्का के सोल्डोटना के पास तुस्तुमेना झील की बर्फ में डूबा हुआ हवाई जहाज नजर आया। इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर जहाज के पंख पर 3 लोग बैठे नजर आए। यह तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की गई थी।

रविवार की रात को ही फेसबुक स्क्रॉल करते समय टेरी गोडेस नामक शख्स की नजर इस तस्वीर पर पड़ी, जिसमें लापता विमान को खोजने में मदद मांगी गई थी। टेरी विमान को तलाशने निकल पड़ा और सोमवार की सुबह तक वह ग्लेशियर के किनारे तुस्तुमेना झील के पास था, जहां उसने विमान का मलबा देखा, लेकिन मलबा देखकर एक बार तो यह सोचकर उसका दिल टूट गया कि शायद उसने देर कर दी, लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ा, उसे पंख के ऊपर 3 लोग नजर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की और फिर आगे बढ़ा और एक चमत्कार देखा।

विज्ञापन

रेस्क्यू टीम ने तीनों को जमी झील से निकाला

रिपोर्ट के अनुसार, टेरी ने बताया कि तीनों लोग जीवित थे और वे उसे देखकर हाथ हिला रहे थे। वह उनके पास पहुंचा और तीनों को कुछ कपड़े दिए। फिर खाने को दिया। इसके बाद अलास्का नेशनल गार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीनों को झील से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गोडेस ने ही उन्हें रेडियो सिग्नल भेजकर बताया कि उसने लापता विमान का पता लगा लिया है। टेरी ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं था कि वे विमान को तलाश लेंगे, लेकिन एक घंटे के अंदर वे तीनों तक पहुंच गए थे। अलास्का स्टेट ट्रूपर्स ने बताया कि तीनों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने एक लम्बी, ठंडी, अंधेरी और गीली रात हवाई जहाज के पंख के ऊपर बिताई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ