भूकंप के भयंकर झटकों से कांपी धरती, न्यूजीलैंड में आया 6.5 की तीव्रता वाला Earthquake

धरती आए दिन भूकंप से डोल रही है। दुनिया के किसी न किसी कोने में भूकंप आ रहा है। आज न्यूजीलैंड देश में भूकंप आया, जो भूकंप के मद्देनजर बेहद संवेदनशील जोन में आता है। आइए इस भूकंप के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Earthquake Tremors | Earthquake News

रविवार की सुबह भारत और इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई।

भूकंप के भयंकर झटकों से धरती एक बार फिर कांप गई। आज मंगलवार की सुबह न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर जोरदार भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.5 से 6.8 के बीच रही। भूकंप का केंद्र 159 किलोमीटर दूर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला।

विज्ञापन

हालांकि भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन भूकंप के झटकों से इलाके में अफरातफरी जरूर मच गई थी। बता दें कि न्यूजीलैंड देश भूकंप के सेंसिटिव जोन में आता है और इतनी तीव्रता वाले भूकंप यहां आते रहते हैं। सरकार हमेशा भूकंप से निपटने की तैयारी में रहती है। क्योंकि इतनी या इससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप सुनामी ला सकता है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में भूकंप का इतिहास और नुकसान

न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, न्यूजीलैंड में 6 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप अकसर आते हैं, लेकिन 7 की तीव्रता तक पहुंचने पर भूकंप सुनामी ला सकता है। हालांकि भूकंप प्रभावित ज्यादातर क्षेत्र अब भूकंप-प्रतिरोधी इमारतों से लैस हैं, लेकिन सुनामी जमीनी स्तर पर तबाही मचा सकती है। फिर भी सरकार हालातों पर नजर बनाए हैं। क्योंकि अब से पहले साल 2011 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने 185 लोगों की जान ले ली थी। न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत महासागर के नीचे बनी प्लेटों के बीच बसा है, इसलिए यह देश भूकंप का केंद्र बना रहता है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत महासागर के नीचे बनी प्लेटों की सीमा मैक्वेरी द्वीप से लेकर केरमाडेक द्वीप रेंज तक फैली है। साल 1900 के बाद से अब तक न्यूजीलैंड में 7.5 से अधिक तीव्रता के 15 भूकंप आ चुके हैं। 9 भूकंप मैक्वेरी रिज के पास आए। साल 1989 में 8.2 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था और यह भूकंप भी इसी एरिया में आया था। न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा भूकंप साल 1931 में हॉक्स बे क्षेत्र में आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी। 256 लोगों की जान गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ