Alaska Airlines Flight Cancelled: अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट आज हादसे का शिकार होने से बच गई। अगर फ्लाइट टेकऑफ होती तो उसकी दूसरे विमान से टक्कर होती। प्लेन क्रैश हो सकता था और उसमें सवार 176 लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन सूझबूझ से 176 लोगों की जान बचा ली गई, क्योंकि ऐन मौके पर फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। एयरलाइन ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 176 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ने वाले विमान को साउथवेस्ट के जेट प्लेन से टक्कर होने के डर से कैंसिल किया गया। अलास्का एयरलाइंस 369 के पायलट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से परमिशन मिलने के बाद ही संभावित टकराव को टालने के लिए उड़ान नहीं भरी। पायलट की सूझबूझ के लिए उसकी खूब तारीफ की गई।
यह भी पढ़ें:सेक्स, वर्जिनिटी, लेस्बियन और…मेडिकल कोर्स के सिलेबस से क्यों हटाए गए ये टॉपिक?
एक ही रनवे पर एक समय पर थीं दोनों फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के नैशविले एयरपोर्ट पर अलास्का एयरलाइन की फ्लाइट 176 पैसेंजरों और 6 क्रू मेंबर्स के लिए टेकऑफ के लिए तैयार थी, लेकिन रनवे पर साउथजेट का विमान भी उड़ान भर रहा था। अगर दोनों विमान उड़ान भरते तो टक्कर होने का खतरा था। क्योंकि साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 2029 को भी उसी रनवे के अंत तक पार करने की अनुमति दे दी गई थी, इसलिए अलास्का एयलाइंस की फ्लाइट के पायलट ने ATC से संपर्क किया और फ्लाइट कैंसिल करने की परमिशन मांगी। पूरी बात सुनने के बाद ATC ने परमिशन दे दी और पायलट ने तुरंत फ्लाइट के ब्रेक लगा दिए। विमान को सिएटल के लिए उड़ान भरनी थी और फ्लाइट कैंसिल होने से यह लेट हो गई, लेकिन पैसेंजरों की सुरक्षा एयरलाइन की पहली जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल पर ये 4 पाबंदियां रहेंगी; ‘सुप्रीम’ जमानत मिलते ही 177 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर
फ्लाइट के सभी पैसेंजर्स सुरक्षित
वहीं अलास्का एयरलाइंस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि हम अपने पायलटों की विशेषज्ञता के लिए आभारी हैं, जिन्होंने हादसे को रोकने के लिए तुरंत ब्रेक लगाए। हमारे पायलट ऐसी स्थितियों के लिए प्रशिक्षित हैं और उन्होंने स्थिति को कुशलता से संभाला है। चालक दल ने विमान को रनवे से हटाकर टर्मिनल के पास ले पहुंचाया, जहां रनवे पर तेजी से रुकने से गर्मी के कारण टायरों की हवा निकल गई, जिसके लिए रनवे को डिजाइन किया गया है। एयरलाइन ने कहा कि विमान में सवार सभी 176 यात्री और चालक दल के सदस्य विमान से उतर गए हैं और सुरक्षित टर्मिनल पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें:‘जेल वाला CM अब बेल वाला CM’; अरविंद केजरीवाल की जमानत पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
20 mins ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
2 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
9 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
18 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
23 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines