World News: अमेरिका में डॉक्टर की लापरवाही ने एक 70 साल के बुजुर्ग की जान ले ली। अमेरिकी राज्य अल्बामा के रहने वाले विलियम ब्रायन को फ्लोरिडा के अस्पताल में सर्जरी करना भारी पड़ गया। दरअसल ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गलती से तिल्ली (Spleen) की सर्जरी करने के बजाय लिवर को काट के अलग कर दिया। नतीजा ये हुआ कि बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से ब्रायन की मौत हो गई। डॉक्टर ने अपनी गलती छुपाने के लिए कहा कि मरीज का तिल्ली बहुत ज्यादा बड़ा हो गया था और शरीर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट हो गया था।
दरअसल अल्बामा के मसल शोअल्स के रहने वाले ब्रायन, फ्लोरिडा के ओकलूसा काउंटी स्थित अपनी संपत्ति को देखने के लिए जा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी बेवर्ली ब्रायन भी थीं, इसी दौरान ब्रायन के पेट के निचले हिस्से में बाएं तरफ तेज दर्द होना शुरू हुआ।
पेट दर्द की शिकायत पर सर्जरी की सलाह
पेट दर्द की शिकायत के बाद ब्रायन को वाल्टन काउंटी स्थित एमरल्ड कोस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां जनरल सर्जन डॉ थॉमस शैकनोवस्की और अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ क्रिस्टोफर बकानी ने गंभीर लक्षणों को देखते हुए ब्रायन और उनके परिवार को तत्काल सर्जरी कराने की सलाह दी।
ब्रायन थोड़ा झिझके लेकिन 21 अगस्त को सर्जरी कराने के लिए तैयार हो गए। सर्जरी के दौरान डॉ शैकनोवस्की ने गलती से ब्रायन का लिवर काट कर अलग कर दिया। ब्रायन के पेट में खून भरने लगा और थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
सर्जरी के दौरान गलती से ब्रायन का लिवर हटाने के बाद डॉक्टर ने लिवर को तिल्ली करार दिया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन की मौत के बाद पाया गया कि डॉ शैकोवस्की जिस अंग को तिल्ली बता रहे थे, दरअसल वह लिवर था।
लीवर से बहुत छोटी और हल्की होती है तिल्ली
डॉ शैकनोवस्की ने ब्रायन की पत्नी बेवर्ली ब्रायन को बताया कि उनके पति का तिल्ली बहुत ज्यादा खराब हो गया था। नतीजा ये हुआ कि वह अपने आकार से चार गुना बड़ा हो गया था। और शरीर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट हो गया था, जबकि मेडिकल सच्चाई ये है कि लिवर पेट के अंदरूनी हिस्से में ऊपर की ओर दाएं साइड में होता है, जबकि तिल्ली ऊपर की ओर लेफ्ट साइड में होता है। यह लिवर से बहुत छोटा और हल्का होता है।
अपने पति की मौत के बाद बेवर्ली ब्रायन ने कहा कि वह अपने पति की मौत के मामले में न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि जो मेरे पति के साथ हुआ, वह किसी और मरीज के साथ भी हो। बेवर्ली अब पति की मौत के मामले में सिविल और आपराधिक प्रक्रिया अपनाने के बारे में सोच रही हैं।
ब्रायन की मौत के बाद नॉर्थ वाल्टन हॉस्पिटल ने डॉ शैकनोवस्की से खुद को अलग कर लिया है। अस्पताल ने अपनी वेबसाइट से डॉक्टर की तस्वीरें और फोटो भी हटा दी हैं। अस्पताल इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विलियम ब्रायन की मौत के बाद जांच में पाया गया कि उनके तिल्ली में छोटी सी गांठ थी, जिसके चलते उनके पेट में तेज दर्द हुआ था।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
4 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
9 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
9 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
11 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
13 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
15 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
16 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
17 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines