Israel Hamas War

हरकतों से बाज आओ नहीं तो ताबूतों में भर देंगे... हमास की इजरायल को धमकी; क्या झुकेंगे नेतन्याहू?

Israel-Hamas War Latest News Update: खाड़ी देशों में हमास और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच टेंशन खत्म होने की बजाए बढ़ती जा रही है। इजराइली नागरिकों के शव मिलने के बाद हमास ने इजराइल को तगड़ी धमकी दे डाली है।

Hamas warning for Israel: मिडिल ईस्ट में चल रही हमास-इजराइल की वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमास के साथ समझौता करने से साफ मना कर दिया है। हमास ने भी बंधक इजराइली नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गाजा में कई इजराइली नागरिकों के शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा गया है। इसी बीच हमास के चीफ ने इजराइल को धमकी दे डाली है।

विज्ञापन

हमास ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू बिना समझौते के सैन्य दबाव बनाकर बंधकों को छुड़ाने की कोशिश करेंगे, तो हम उन्हें ताबूतों में रखकर वापस लौटाएंगे। अब फैसला परिजनों के हाथ में है कि वो बंधकों की जिंदा वापसी चाहते हैं या उनके शव। अब सवाल यह है कि क्या इजराइल के पीएम हमास की धमकी के सामने घुटने टेकेंगे या नहीं? देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ