कोलंबिया में प्लेन क्रैश, सांसद समेत 15 लोग थे सवार, लैंडिंग से ठीक पहले रडार से हुआ था गायब

Colombia Plane News: कोलंबिया का एक विमान वेनेजुएला के बॉर्डर के पास लापता हो गया है, जिसका मलबा बरामद हो गया है और उसमें सवार सभी 15 लोग मारे गए हैं, जिनमें कोलंबिया के सांसद भी शामिल थे. विमान लैंडिंग से ठीक पहले गायब हुआ था, जिसकी तलाश में दोनों देशों की पुलिस और वायुसेना जुटी थी.

Colombia Plane Crash

वेनेजुएला बॉर्डर पर लापता हुए विमान का मलबा बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Colombia Plane Missing News: भारत में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से हड़कंप मचा हुआ है और पूरा देश मातम में डूबा हुआ है. इस बीच कोलंबिया में भी एक विमान हादसा हो गया है. जी हां, कोलंबिया का एक विमान वेनेजुएला के बॉर्डर के पास लापता हो गया था, जिसका मलबा बरामद हो गया है. विमान में कोलंबिया के सांसद समेत 15 लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई है. विमान लैंड करने से ठीक पहले विमान रडार से गायब हुआ था.

यह भी पढ़ें: कौन थे पूर्व प्रोफेशनल रेसिंग ड्राइवर ग्रेग बिफल? जिनकी पूरे परिवार समेत यूएस प्लेन क्रैश में हो गई मौत

Advertisment

कैटटुम्बो में लापता हुआ था विमान

बता दें कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) का विमान से लास्ट कॉन्टैक्ट वेनेजुएला के ‘कैटटुम्बो’ इलाके के पास हुआ था. बीच क्राफ्ट 1900 कमर्शियल प्लेन ने कोलंबिया के कुकुटा से उड़ान भरी थी और ओकाणा में लैंडिंग होनी थी, लेकिन यह विमान कैटटुम्बो में लापता हो गया, जिसका मलबा सर्च ऑपरेशन में मिला. कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और एयरलाइन SATENA के अनुसार, विमान खराब मौसम के कारण क्रैश हुआ या इसमें तकनीकी खामी आ गई थी.

2 क्रू मेंबर ओर 13 यात्री थे सवार

बता दें कि क्रैश हुए विमान बीचक्राफ्ट 1900 की ऑनर कंपनी SEARCA है. विमान की फ्लाइट NSE 8849 ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:42 बजे कुकुटा (Cúcuta) से ओकाणा (Ocaña) जानें के लिए उड़ान भरी थी. विमान को दोपहर के करीब 12 बजे लैंड करना था, लेकिन 10 मिनट पहले 11 बजकर 54 मिनट पर विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से टूट गया और फिर संपर्क नहीं हुआ. फ्लाइट में 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर मिलाकर 13 लोग सवार थे.

विज्ञापन

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे की जांच का आदेश दिया है. जांच निदेशालय ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर (601) 919 3333 भी जारी किया है. सांसद विलमर कैरिल्लो ने बताया कि विमान में उनके सहयोगी डियोजेनेस किंतेरो, कार्लोस साल्सेडो और उनकी टीमें सफर कर रही थीं. डियोजेनेस किंतेरो कोलंबिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज के मेंबर थे, जबकि कार्लोस साल्सेडो आगामी चुनाव उम्मीदवार थे, जिनकी मौत हो गई है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ