Ajay Banga: भारतीय मूल के अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व करने के लिए नॉमिनेट किया है। बता दें कि अजय बंगा मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फिलहाल, वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मलपास हैं।
दावेदारी के लिए 29 मार्च तक चलने वाली प्रक्रिया में उम्मीदवारों का नामांकन स्वीकार करना शुरू हो चुका है। वर्ल्ड बैंक की ओर से कहा गया है कि वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट के लिए महिला उम्मीदवारों को दृढ़ता से प्रोत्साहित किया जाएगा। बता दें कि विश्व बैंक का अध्यक्ष आम तौर पर अमेरिकी होता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अध्यक्ष पारंपरिक रूप से यूरोपीय होता है।
और पढ़िए – UNGA: यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर UNGA में प्रस्ताव, एक बार फिर भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी
कौन हैं भारतीय-अमेरिका 63 साल के अजय बंगा
63 साल के बंगा भारतीय-अमेरिकी हैं और वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे मास्टरकार्ड में मुख्य कार्यकारी थे। वैश्विक चुनौतियों के साथ ही क्लाइमेट चेंज की चुनौती के बार में भी अच्छा अनुभव है।
अजय बंगा मास्टरकार्ड में CEO बनने से पहले अलग-अलग पदों पर काम किया था। इससे पहले उन्होंने अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और Dow Inc. में भी काम किया है। अजय बंगा को नॉमिनेट करने के बाद बाइडेन ने एक बयान में कहा कि जलवायु परिवर्तन समेत हमारे समय की सबसे जरूरी चुनौतियों से निपटने के लिए बंगा के पास सार्वजनिक-निजी संसाधनों को जुटाने का महत्वपूर्ण अनुभव है।
एक साल पहले ही पद छोड़ेंगे मलपास
वर्ल्ड बैंक के वर्तमान प्रेसिडेंट डेविड मलपास अपने कार्यकाल पूरा होने के एक साल पहले ही पद छोड़ेंगे। मलपास को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉमिनेट किया था। पिछले हफ्ते विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष मलपास ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका कार्यकाल मूल रूप से 2024 में समाप्त होना था। बता दें कि वर्ल्ड बैंक 189 देशों का नेतृत्व करता है जिसका उद्देश्य गरीबी को हटाना है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
5 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
7 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
8 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
21 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
23 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines