Australia Plane Crash Tragedy: ऑस्ट्रेलिया में भीषण विमान हादसा हुआ है। हालांकि हादसे में किसी पैसेंजर की जान नहीं गई है, लेकिन प्लेन क्रैश एक स्कूल के पास हुआ। जैसे ही प्लेन आसमान से धड़ाम स्कूल के पास प्ले ग्राउंड में गिरा तो वहां खेल रहे बच्चों और उनके अभिभावकों में चीख पुकार मच गई। प्लेन उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही प्लेन आसमान से गिर गया। विमान में पायलट और 34 वर्षीय महिला सवार थी, जिन्हें मामूली चोटें लगी। वहीं हादसा होने का कारण पायलट ने अचानक इंजन फेल होना बताया। इसलिए वह विमान की आपातकालीन लैंडिंग करा रहा था, लेकिन वह अचानक जमीन पर गिर गया। आपातकालीन सेवाएं तुरंत हादसास्थल पर पहुंचीं।
विमान गिरते ही चीखने चिल्लाने लगे लोग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर वेस्टर्न सिडनी एरिया में हुआ। प्लेन प्राथमिक स्कूल के पास बॉस्ले पार्क में गिरा और धड़ान से विमान के गिरते ही पार्क में खड़े लोगों के होश उड़ गया। उनमें अफरातफरी का माहौल बन बया। ग्रेटर वेस्टर्न सिडनी में गुरुवार दोपहर को दिखे भयावह दृश्य से इलाके में दहशत फैल गई थी। यह चौंकाने वाली घटना दोपहर के करीब 2:25 बजे हुई, जब पाइपर PA-28 विमान ने बैंकस्टाउन हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन यह विमान मुश्किल से 5 मिनट हवा में रहा होा कि बॉस्ले पार्क में प्राथमिक स्कूल के अंडाकार खेल मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही विमान में आग नहीं लगी, वरना कई लोगों की जानें जाती।
पायलट मेडे मेडे कहते हुए सुना गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक न्यूज चैनल ने अपनी वीडियो में दिखाया है कि पायलट को कॉल पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेडे मेडे मेडे, यह TVP है, मेरा इंजन फेल हो गया है। इसमें आगे यह भी सुना जा सकता है कि मैं प्रॉस्पेक्ट के ठीक बगल में, प्रॉस्पेक्ट के दक्षिण में हूं…हमें मजबूरन उतरना पड़ेगा। विमान मैरी इमैक्युलेट कैथोलिक प्राइमरी स्कूल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किस्मत से प्ले ग्राउंड में बच्चे बास्केटबाल नहीं खेल रहे थे। विमान जहां गिरा, वहां आसपास कोई नहीं था। वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद दर्शकों की भीड़ भी दिख रही है, जो बास्केटबॉल कोर्ट के पास पेड़ों के बीच फंसे विमान को देखकर हैरान हैं।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 hr agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
10 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
13 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines