Joe Biden को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की सहयोगी की X पोस्ट आई सामने

Joe Biden Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं। उनके ऑफिस से बयान जारी करके दुनिया को इसकी जानकारी दी गई। बयान में उनका हेल्थ अपडेट जारी करने की बात कही गई है।

Joe Biden

Joe Biden

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। रविवार को उनके ऑफिस से एक बयान जारी करके बाइडेन को कैंसर होने की जानकारी देश को दी गई। बयान में कहा गया है कि बाइडेन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके परिजन इलाज के विकल्प तलाश रहे हैं। जल्दी ही उनका हेल्थ अपडेट जारी किया जाएगा। 2 साल पहले भी उन्होंने स्किन कैंसर का इलाज कराया था। वहीं जो बाइडेन को कैंसर होने की खबर लगते ही वर्तमान राष्ट्र्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन को कैंसर होने की बात सुन दुख हुआ।  मैं और मेरी पत्नी मेलानिया उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या लिखा है लौरा लूमर की पोस्ट में?

वहीं जो बाइडेन को कैंसर होने की खबरों के बीच उनकी एक सहयोगी लौरा लूमर की X पोस्ट सामने आई है, जिसमें वे कह रही है कि जो बाइडेन अगले 2 महीने में मर सकते हैं। पोस्ट में लिखा है कि टर्मिनल को जीने के लिए 6 महीने से एक साल का समय बचा है। मुझे संदेह है कि बाइडेन का इलाज अब काम नहीं कर रहा है।

यही वजह है कि परिवार अब स्वीकार कर रहा है कि वह लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। वह अगले 2 महीनों में मर सकता है। यह डेमोक्रेट्स को शर्मिंदा करने की एक PR रणनीति है, जो बाइडेन के स्वास्थ्य संकट को छिपाने के बारे में एक किताब लेकर आ रहे हैं। बिडेन अगले 2 महीनों में मर सकते हैं। बाइडेन की सहयोगी लौरा लूमर ने अपनी एक साल पुरानी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि बाइडेन 2 महीने में मर सकते हैं।

विज्ञापन

हड्डियों तक फैल चुकी है बीमारी

जानी बयान के अनुसार, मूत्र नली में संक्रमण होने के बाद 82 वर्षीय बाइडेन तबीयत बिगड़ गई तो मेडिकल टेस्ट में प्रोस्टेट में गांठ मिली, जिससे कैंसर होने की पुष्टि हुई। उन्हें ग्रेड-5 लेवल का कैंसर हुआ है, जो हड्डियों तक फैल गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बाइडेन को जो कैंसर हुआ है, वह आक्रामक स्तर का है, लेकिन कैंसर की यह स्टेज हार्मोन को प्रति संवेदनशील है, इसलिए बीमारी का इलाज संभव है। साल 2023 में जो बाइडेन को स्किन कैंसर डिटेक्ट हुआ था। मेडिकल टेस्ट में बाइडेन की छाती पर बेसल सेल कार्सिनोमा मिला था, जो स्किन कैंसर था। फरवरी 2023 में एक सर्जरी करके उस घाव को ठीक कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ