वजीराबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आज पंजाब के वजीराबाद में हमला हो गया। हमले में उनके पैर में गोली लगी है। इमरान खान पर कंटेनर मार्च के दौरान हमला किया गया। उनको जान से मारने की तैयारी थी। जख्मी हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, भारत की भी घटना पर पूरी नजर है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय का एक बयान भी सामने आया है।
अभी पढ़ें – Video: हमलावर का वीडियो आया सामने, बोला- इमरान खान को इस बात पर मार दी गोली
इमरान खान पर हमले के बाद MEA ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘भारत हालात पर नजर बनाए हुए है।’ एक मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘यह घटना अभी सामने आई है। हम करीब से नजर रख रहे हैं और हम चल रहे घटनाक्रम की निगरानी करना जारी रखेंगे। कहने के लिए इसके अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि घटना ताजी है।
बता दें कि इस घटना में कई और लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इमरान खान की PTI पार्टी के एक वर्कर की मौत हो गई है। बताया गया कि जैसे ही इमरान खान पर गोली चलाई गई, वह सामने आ गया और सारी गोली खुद पर ले ली।
DAWN की खबर के मुताबिक, पीटीआई के इमरान इस्माइल ने कहा, ‘पार्टी प्रमुख इमरान खान के पैर में “तीन से चार” बार गोली मारी गई है।’ Bol TV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ तो वह इमरान के बगल में थे। उन्होंने कहा कि फैसल जावेद भी घायल हुए और इमरान के पैर में तीन से चार गोलियां लगीं। बता दें कि फैसल जावेद पीटीआई के सीनेटर हैं।
अभी पढ़ें – Imran Khan: पाकिस्तान के इन नेताओं को रैली के दौरान मारी गई थी गोली, इमरान रहे खुशनसीब
जांच के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने वजीराबाद में पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर संज्ञान लिया है और प्रांतीय महानिरीक्षक को विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।’ बता दें कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
35 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
6 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
6 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines