नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 500 कैरेट के ग्रेट स्टार डायमंड को वापस करने की मांग की है। बता दें कि ग्रेट स्टार डायमंड को कलिनन I के रूप में भी जाना जाता है, इसे 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खनन के दौरान निकाला गया था।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेट स्टार डायमंड को खदान से निकाले जाने के बाद अफ्रीका के औपनिवेशिक शासकों ने ब्रिटेन के शाही परिवार को सौंप दिया था। फिलहाल, 500 कैरेट का ये डायमंड महारानी के शाही राजदंड (रॉयल सेप्टर) में लगा हुआ है।
अभी पढ़ें – एक थी रानी! इन 9 तस्वीरों में देखें क्वीन एलिज़ाबेथ की अंतिम विदाई
बता दें कि ग्रेट स्टार डायमंड को दुनिया का सबसे लंबा हीरा कहा जाता है। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 400 मिलियन यूएस डॉलर बताई जाती है।
ग्रेट स्टार डायमंड।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान से दुबई जा रही फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, एयरलाइंस ने किया ब्लैक लिस्ट
हीरे की वापसी के लिए चलाया गया ऑनलाइन अभियान
एक्टिविस्ट थंडक्सोलो सबेलो ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि ग्रेट स्टार डायमंड को तत्काल प्रभाव से दक्षिण अफ्रीका को लौटाया जाना चाहिए। 500 कैरेट के हीरे को वापस करने की मांग के लिए change.org पर एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया है। डायमंड की वापसी की मांग को लेकर अब तक 6,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
दक्षिण अफ्रीकी संसद के एक सदस्य वुयोलवेथु ज़ुंगुला ने एक ट्वीट पोस्ट कर ब्रिटेन द्वारा किए गए सभी नुकसान की भरपाई और ब्रिटेन द्वारा चुराए गए सभी सोने, हीरे की वापसी की मांग की। एबीसी न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा कि 530.2 कैरेट के ड्रॉप के आकार के हीरे को क्रॉस के साथ राजदंड में लगाया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines