---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के बाद भारत को एक और तोहफा? अमेरिका से प्रस्तावित व्यापार समझौता पर लग सकती है मुहर

भारत और ईयू ने हाल ही में FTA डील पूरी की थी। इस डील के जरिए भारत ने पूरी दुनिया में अपनी क्षमता दिखाई थी। इसके बाद अमेरिका का झुकाव भी भारत की तरफ दिखने लगा है। अमेरिका के साथ भारत की डील साइन हो सकती है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

भारत को जल्द एक और खुशखबरी मिल सकती है। ईयू के साथ मदर ऑफ डील्स के बाद भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता को अंतिम रूप दिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो अमेरिका और भारत इस समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी आधिकारित रूप से किसी का बयान सामने नहीं आया है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर अगले सप्ताह महत्वपूर्ण खनिज संबंधी बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जा सकते हैं। 4 फरवरी को वॉशिगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी में यह बैठक होनी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के बाद से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध बेहतर नहीं रह रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक खाई बनी रही। ट्रंप के रवैये के चलते भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में व्यापारिक गतिरोध उत्पन्न हुआ था।

---खबर नीचे जारी है---

हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने ईयू के साथ FTA डील साइन करके एतिहासिक समझौता किया। इसकी धमक अमेरिका सहित पूरे विश्व में सुनाई दी। इसे खुद यूरोपीय नेताओं ने मदर ऑफ डील्स कहा था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप पर भरोसा नहीं कर पा रही जनता, महंगाई और बेरोजगारी से बढ़ी चिंता, मंदी का डर?

---खबर नीचे जारी है---

4 फरवरी को वाशिंगटन में खनिज संबंधी बैठक होनी है। इसकी मेजबानी अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्री इसमें भाग ले सकते हैं। इस बैठक में व्यापार, टैरिफ और रूस से भारत के तेल आयात को लेकर महीनों से चले आ रहे तनाव पर सकारात्मक डील संभव हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 2007 में मनमोहन सिंह के राज में शुरू हुई थी यूरोपीय संघ से व्यापार वार्ता, ट्रेड डील फाइनल होने में क्यों लगे 18 साल?

---खबर नीचे जारी है---

भारत और ईयू के बीच एफटीए होने के बाद यह चर्चा है कि अमेरिका की शुल्क नीति के जवाब में यह डील हुई है। हालांकि ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

First published on: Jan 29, 2026 08:44 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola