Afghanistan Pakistan War: पाकिस्तान ने अचानक हमला करके 19 लोगों की जान ले ली तो अफगानिस्तान बौखला गया। अब अफगानिस्तान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई करने की धमकी पाकिस्तान को दी है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में तबाही मचाने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान के हमले को संप्रभुता पर हमला बताया है और जानबूझकर आग लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। जवाबी कार्रवाई के लिए अफगानिस्तान ने काबुल और कंधार में इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, TTP के 7 आतंकी ठिकानों को किया तबाह, 19 लोगों की मौत
हमले का संप्रभुता का उल्लंघन बताया
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी करके पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। आम लोगों पर हमला सहा नहीं जाएगा। पाकिस्तान को 19 लोगों की मौत का खामियाजा चुकाना ही पड़ेगा। पाकिस्तान की सेना एक बार फिर अफगान सीमा में जबरन घुसी है और अब इस अवैध घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि वह किसी और देश में ऐसे घुसने की हिम्मत न कर पाए।
हमले में परिवार के 19 लोगों की मौत
जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बीती रात पाकिस्तान की सेना ने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में बमबारी की। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल अफगानिस्तान के ही खिलाफ किया। इस हरकत के लिए जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है और अब जवाबी कार्रवाई करके रहेंगे। बस सही समय का इंतजार है, फिर सबक सिखाएंगे।
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ कौन सी साजिश कर रहे चीन-पाकिस्तान? नेपाल में दोनों देशों की गुप्त बैठक
मदरसों पर भी हमला करने का आरोप
वहीं पाकिस्तानी वायुसेना ने दावा किया है। एफ-16 और जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट से हमला करके तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को तबाह किया है। पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे पर भी हमला किया था। मरघा इलाके में एक के बाद एक कई धमाके हुए। बरमल जिले के बनूसी मदरसे पर मिसाइलें दागीं गईं। इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों पर बदला लेने के लिए हमला किया गया थ।
संबंधित खबरें
'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
1 hr agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
2 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
4 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
17 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
18 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
20 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
21 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
22 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
1 day agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines