---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अफगानिस्तान में औरतों पर जुल्म बढ़ा, इबादत के समय एक-दूसरे की आवाज न सुनें महिलाएं

Taliban Government New Edict: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। जानकारी के अनुसार अब महिलाएं नमाज या इबादत के दौरान महिलाएं ऊंची आवाज में नहीं बात नहीं कर सकती है।

---विज्ञापन---

Afghanistan Taliban New order: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं पर तुगलकी फरमान जारी करने आदेश दिया है। जिमसें महिलाओं के कुरान पढ़ने पर रोक लगाई गई है। यहां तक कि अन्य महिलाओं की मौजूदगी में वो कुरान जोर से नहीं पढ़ सकती हैं। यह आदेश 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद लगाए गए सबसे कड़े प्रतिबंधों में से एक है। वहीं तालिबान सरकार में मंत्री मोहम्मद खालिद हनफी ने इस नियम को महिलाओं के अजान पर पिछले प्रतिबंधों का विस्तार बताया है।

तालिबान के मंत्री ने कहा कि अगर महिलाएं अजान नहीं कर सकती हैं तो गाना या संगीत बजाना सवाल से बाहर है। नमाज के दौरान महिलाओं को दूसरों को सुनने के लिए ऊंची आवाज में नहीं बोलना चाहिए। एक महिला की बात बहुत निजी होती है, उसे दूसरों को नहीं सुनना चाहिए। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं। इससे पहले एक आदेश में महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर चेहरे समेत पूरे शरीर को ढंकने का आदेश दिया गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः सूप में डाला जहर, एक्स बॉयफ्रेंड समेत 5 दोस्तों को पिलाया और फिर… प्रेमिका के इंतकाम की खौफनाक कहानी

घरों तक भी पहुंच सकता है प्रतिबंध

मानवाधिकार विशेषज्ञों और तालिबान के जानकारों की मानें तो अफगान महिलाओं को डर है कि यह ताजा आदेश नमाज के बाद और भी आगे बढ़ सकता है। महिलाओं की आजादी और सामाजिक मौजूदगी को और भी खत्म कर सकता है। अब यह प्रतिबंध उनके घरों के भीतर गाने या जोर पढ़ने तक फैल गया है।

---विज्ञापन---

बढ़ते जा रहे हैं प्रतिबंध

बता दें कि तालिबान में प्रतिबंधों में इजाफा हो रहा है। महिलाओं को अपने करीबी परिवार के बाहर पुरुषों को आंख से आंख मिलाने की मनाही है। टैक्सी चालकों को पुरुष रिश्तेदार के बिना महिलाओं को ले जाने पर दंड का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः गाड़ियों में मिल रही लाशें, 2000 लोग लापता; Spain में बाढ़ से हालात हुए बदतर

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2024 10:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola