Kabul Blast: काबुल में मिलिट्री एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका, कई लोगों के मरने की आशंका

Kabul Blast

Kabul Blast: नए साल के पहले दिन ही काबुल में धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, काबुल में सेना के एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका हुआ है। कहा जा रहा है कि धमाके में कई लोगों की मौत हुई है। रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने बताया कि रविवार सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण कई नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। साथ ही घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य भी जारी है।

तीन दिन पहले भी हुआ था धमाका

तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। बता दें कि तीन दिन पहले भी उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुकान शहर में जोरदार धमाका हुआ था जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। सोमवार को भी एक धमाके में उत्तरी बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ