अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी. जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी अचानक जमीन हिलने लगी और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. झटके महसूस होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और इमारतों से निकलकर खुले मैदानों की ओर भागे. सीस्मोलॉजिकल एजेंसियों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 से 5.4 के आसपास दर्ज की गई है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश पहाड़ी क्षेत्र में जमीन के भीतर बताया जा रहा है. पहाड़ी इलाका और झटके काफी तेज होने की वजह से आसपास के बड़े दायरे में कंपन महसूस किया गया.
यह भी पढ़ें : Earthquake क्यों आता है और क्या है इसके आने की वजह?
जानमाल के नुकसान की समीक्षा जारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, दूरदराज और पहाड़ी गांवों में कच्चे मकानों के दरकने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. आपदा प्रबंधन दल प्रभावित इलाकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जमीनी हालात का सही आकलन किया जा सके.
जमीन के नीचे की भिड़ंत बनती है वजह
भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, अफगानिस्तान की भौगोलिक बनावट ही इसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदार है. यह देश इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के ठीक टकराव वाले जोन पर बसा हुआ है. इंडियन प्लेट लगातार हर साल कुछ सेंटीमीटर उत्तर की तरफ यूरेशियन प्लेट की ओर खिसक रही है. जब ये दोनों विशालकाय चट्टानें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे पर दबाव बनाती हैं, तो इनके फॉल्ट लाइन्स में भारी ऊर्जा जमा हो जाती है. यही ऊर्जा जब अचानक बाहर निकलती है, तो भयानक भूकंप का रूप ले लेती है.
हिंदू कुश और चमन फॉल्ट, खतरे का बड़ा केंद्र
अफगानिस्तान का हिंदू कुश पहाड़ी इलाका और चमन फॉल्ट लाइन भूकंप के लिहाज से ‘रेड जोन’ माने जाते हैं. हिंदू कुश में अक्सर आने वाले भूकंप कम गहराई वाले होते हैं. वैज्ञानिक बताते हैं कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के जितना करीब होगा, ऊपर की तबाही उतनी ही ज्यादा भयानक होगी.
यह भी पढ़ें : Earthquake: भारत में बार-बार क्यों आ रहे हैं भूकंप? किस राज्य को है सबसे ज्यादा खतरा
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines