नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक रेस्तरां के मैनेजर को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो नाबालिगों को पानी की जगह तेजाब परोस दिया गया। दोनों नाबालिगों में से बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अभी पढ़ें – इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला
घटना 27 सितंबर को ग्रेटर इकबाल पार्क के ‘पोएट रेस्टोरेंट’ में हुई थी। नाबालिगों का अभी भी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित परिवार को सदस्य मुहम्मद आदिल ने बताया कि पोएट रेस्तरां में एक पारिवारिक पार्टी थी।
बच्चे का हाथ जला, बच्ची ने पानी समझकर पी लिया एसिड
शिकायतकर्ता आदिल ने कहा, “जैसे ही कर्मचारियों ने पानी की बोतलें परोसीं, मेरे भतीजे अहमद ने इससे हाथ धोए। इसके तुरंत बाद वह रोने लगा और हमने देखा कि उसके हाथ जल गए क्योंकि पानी की बोतल में एसिड था। इस बीच उनकी ढाई साल की भतीजी वजीहा को उल्टी होने लगी। उसने बोतल में भरे एसिड को पानी समझ कर पी लिया था।
दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वजीहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रेस्तरां प्रबंधक और पांच अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 336 बी (संक्षारक पदार्थ से चोट के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में किया गया बंद।
पुलिस अधिकारी ताहिर वकास ने सोमवार को पीटीआई को बताया, “हमने रेस्तरां के मैनेजर मुहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और शिकायतकर्ता द्वारा नामित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच पूरी होने तक रेस्टोरेंट को भी बंद कर दिया है। अधिकारी ने कहा, “यह एक अजीब घटना है और हम इसकी सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।”
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
9 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
10 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
11 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
11 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines