Israel Hezbollah War: इजराइल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दहिया इलाके में बनी सुरंग पर भारी गोला-बारूद से हमला कर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया। हसन नसरल्लाह की मौत सिर्फ इजराइल के लिए उपलब्धि नहीं, बल्कि दुनिया के लिए बड़ी घटना है। नसरल्लाह की मौत के बाद कई आतंकी संगठन और हिजबुल्लाह को सपोर्ट करने वाले ईरान जैसे देश दहशत में आ गए हैं। यहां तक कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी भूमिगत हो गए हैं।
चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकी
इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू किसी भी तरह के रहम के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने एक तरह से खुली जंग का ऐलान कर दिया है। यही वजह है कि उन्होंने अमेरिका जैसे पावरफुल देश की शांति की अपील भी खारिज कर दी। इजराइल अब चुन-चुनकर आतंकियों को मार रहा है। उसने अब तक एक-दो नहीं, बल्कि 17 सरगना ढेर कर दिए हैं। इजराइल की आर्मी IDF ने एक तस्वीर भी जारी की है।
इन नेताओं का नाम शामिल
जिसमें 17 नेताओं की लिस्ट डाली गई है। जिन्हें इजराइल ने मौत के घाट उतार दिया है। इनमें हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के अलावा रॉकेट्स फोर्स के हेड इब्राहिम काबिसी, राडवान फोर्स के हेड इब्राहिम अकील, हाईऐस्ट रैंकिंग मिलिट्री कमांडर फऊद शुक्र, साउदर्न फ्रंट के कमांडर अली कराकी, राडवान फोर्स के कमांडर विसम अल तवील, राडवान फोर्स के ट्रेनिंग हेड अबु हसन समीर, एरियर कमांड के कमांडर मुहम्मद हुसैन, नासिर यूनिट के कमांडर सामी तलेब और अजीज यूनिट के कमांडर मोहम्मद नासर का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: कौन होगा हिजबुल्लाह का नया सरगना? अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है ये शख्स
अब बचा ये नेता
फिलहाल हिजबुल्लाह का एक और शीर्ष नेता अबू अली रिदा बचा है। वह बदर यूनिट का कमांडर है। अबू अली लेबनान में लिटानी नदी के उत्तर से लेकर सिडोन शहर तक के क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी उठाता है। रिदा देश के दक्षिण में हिजबुल्लाह का बचा हुआ एकमात्र क्षेत्रीय कमांडर है। खास बात यह है कि अब तक उसकी लोकेशन का पता नहीं चला है।
आवासीय भवनों में बनाया था हेडक्वार्टर
हिजबुल्ला चीफ के मारे जाने के बाद इजराइल की आर्मी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हसन नसरल्लाह एक दुष्ट आतंकवादी संगठन का नेता था। वह जहां रह रहा था, वो अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत वैध सैन्य लक्ष्य था। नसरल्लाह ने जानबूझकर दहिया, बेरूत में आवासीय भवनों के नीचे हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर बना रखा था। वह लेबनानी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है।
ये भी पढ़ें: 3000 KG बारूद…पाताल से ढूंढकर मारा हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, क्या अब बारी ईरान के सुप्रीम लीडर की?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
5 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines