एक-दो नहीं, इजराइल ने ढेर किए 10 सरगना, अब बस बचा 1...कौन है ये शख्स?

Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह का एक नेता अबू अली रिदा जिंदा है। उसकी न तस्वीर है और न ही कोई लोकेशन। इजराइल ने खुद उसे जिंदा बताया है। अब वह IDF के टार्गेट पर है।

Israel Hezbollah War

Israel Hezbollah War

Israel Hezbollah War: इजराइल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दहिया इलाके में बनी सुरंग पर भारी गोला-बारूद से हमला कर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया। हसन नसरल्लाह की मौत सिर्फ इजराइल के लिए उपलब्धि नहीं, बल्कि दुनिया के लिए बड़ी घटना है। नसरल्लाह की मौत के बाद कई आतंकी संगठन और हिजबुल्लाह को सपोर्ट करने वाले ईरान जैसे देश दहशत में आ गए हैं। यहां तक कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी भूमिगत हो गए हैं।

चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकी 

इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू किसी भी तरह के रहम के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने एक तरह से खुली जंग का ऐलान कर दिया है। यही वजह है कि उन्होंने अमेरिका जैसे पावरफुल देश की शांति की अपील भी खारिज कर दी। इजराइल अब चुन-चुनकर आतंकियों को मार रहा है। उसने अब तक एक-दो नहीं, बल्कि 17 सरगना ढेर कर दिए हैं। इजराइल की आर्मी IDF ने एक तस्वीर भी जारी की है।

इन नेताओं का नाम शामिल 

जिसमें 17 नेताओं की लिस्ट डाली गई है। जिन्हें इजराइल ने मौत के घाट उतार दिया है। इनमें हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के अलावा रॉकेट्स फोर्स के हेड इब्राहिम काबिसी, राडवान फोर्स के हेड इब्राहिम अकील, हाईऐस्ट रैंकिंग मिलिट्री कमांडर फऊद शुक्र, साउदर्न फ्रंट के कमांडर अली कराकी, राडवान फोर्स के कमांडर विसम अल तवील, राडवान फोर्स के ट्रेनिंग हेड अबु हसन समीर, एरियर कमांड के कमांडर मुहम्मद हुसैन, नासिर यूनिट के कमांडर सामी तलेब और अजीज यूनिट के कमांडर मोहम्मद नासर का नाम शामिल है।

अब बचा ये नेता 

फिलहाल हिजबुल्लाह का एक और शीर्ष नेता अबू अली रिदा बचा है। वह बदर यूनिट का कमांडर है। अबू अली लेबनान में लिटानी नदी के उत्तर से लेकर सिडोन शहर तक के क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी उठाता है। रिदा देश के दक्षिण में हिजबुल्लाह का बचा हुआ एकमात्र क्षेत्रीय कमांडर है। खास बात यह है कि अब तक उसकी लोकेशन का पता नहीं चला है।

आवासीय भवनों में बनाया था हेडक्वार्टर 

हिजबुल्ला चीफ के मारे जाने के बाद इजराइल की आर्मी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हसन नसरल्लाह एक दुष्ट आतंकवादी संगठन का नेता था। वह जहां रह रहा था, वो अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत वैध सैन्य लक्ष्य था। नसरल्लाह ने जानबूझकर दहिया, बेरूत में आवासीय भवनों के नीचे हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर बना रखा था। वह लेबनानी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ