इंडोनेशिया के एक नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, अब तक 16 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में एक नर्सिंग होम में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और राहत दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Indonesia massive fire

इंडोनेशिया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो में एक नर्सिंग होम में आग लग गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। पहचान के लिए इंडोनेशियाई पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहां की समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंडोनेशियाई अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

नॉर्थ सुलावेसी रीजनल पुलिस (पोल्डा सुलुत) के पब्लिक रिलेशन्स हेड अलमस्याह पी हसीबुआन के हवाले से, पीड़ितों की पहचान का प्रोसेस अभी भयांगकारा हॉस्पिटल में चल रही है, जहां एक्सीडेंट के बाद शव लाए गए थे। पहचान होने के बाद अधिकारी पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन

बचाव टीम ने इलाके को सुरक्षित करने और राहत के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। रेस्क्यू किए हुए लोगों को मानाडो सिटी रीजनल हॉस्पिटल और परमाता बुंडा हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। टीम क्राइम सीन की जांच और गवाहों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी भी घटनाओं का क्रम और आग लगने के शुरुआती कारण का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में राजधानी जकार्ता में एक घर में भीषण अग्निकांड हुआ था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। जकार्ता रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के हेड इस्नावा अदजी के हवाले से आग 18 दिसंबर को रात करीब 8:10 बजे (लोकल टाइम) लगी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ