Kabul Mosque Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके में चार लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों के मारे जाने की भी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
बताया जा रहा है कि धमाके के बाद काफी दूर तक आसमान में काले धुएं का गुब्बार उठता देखा गया। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि धमाके में चार लोगों की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
अभी पढ़ें – भारत ने इस वर्ष श्रीलंका को दी 4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद
सरकार के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर हुआ। मामले की जांच की जा रही है। टाकोर ने कहा कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी तरह की ऐहतियात बरते जा रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में काबुल के पश्चिमी छोर पर दश्त-ए-बारची इलाके में हुए दो बड़े विस्फोटों में करीब पांच लोग घायल हो गए थे।
जादरान के हवाले से कहा गया, “दश्त-ए-बारची इलाके में आज देर शाम दो साइकिलों में लगे विस्फोटक उपकरण फट गए, जिससे पांच लोग घायल हो गए।” उन्होंने यह भी कहा था कि मामले की जांच की जा रही है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines