Pakistan Murder: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक परिवार के 9 लोगों की हत्या, रिश्तेदारों ने सोते समय मारी गोली

Rajasthan News, Pali Road Accident

Pakistan Murder: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक परिवार के 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने का आरोप रिश्तेदारों पर है। बताया कि दोनों परिवारों में शादी का विवाद था। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग जान लेने पर अमादा हो गए। असलहों से लैस होकर लोग उस वक्त पहुंचे, जब परिजन सो रहे थे। बदमाशों ने सोते समय गोलियां बरसा दीं। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतकों में तीन महिलाएं, छह पुरुष

पुलिस ने बताया कि यह घटना मलकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई। मृतकों में तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्य शामिल हैं। बदमाशों ने उनके घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की और रिश्तेदारों ने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस नृशंस हत्या के पीछे शादी का विवाद था और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद प्रांतीय अर्धसैनिक बल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल भेज दिया। हत्यारों को पकड़ने में मदद के लिए जिले के सभी एग्जिट और एंट्री पॉइंट को सील कर दिया है।

सीएम ने लिया मामले का संज्ञान

कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने इस सामूहिक हत्याकांड का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ