---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra Heavy Rainfall: मुंबई में जलभराव के चलते अंधेरी सबवे बंद, मलाड में पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

Maharashtra Heavy Rainfall: महाराष्ट्र के कई इलाकों में बुधवार को आफत की बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे व्यस्ततम अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा है। वहीं, मलाड में पेड़ गिरने से एक शख्स की जान चली गई। मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय कौशल के रुप में […]

---विज्ञापन---

Maharashtra Heavy Rainfall: महाराष्ट्र के कई इलाकों में बुधवार को आफत की बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे व्यस्ततम अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा है। वहीं, मलाड में पेड़ गिरने से एक शख्स की जान चली गई। मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय कौशल के रुप में हुई है। यह घटना मामलेदारवाड़ी जंक्शन पर हुई।

राहत की बात है कि मध्य और पश्चिम रेलवे मार्गों पर लोकल ट्रेन चल रही हैं। हालांकि कुछ ट्रेनें लेट हो गई हैं। बीएमसी का कहना है कि 24 घंटे में 26 पेड़ों के गिरने, शॉर्ट सर्किट की 15 घंटनाएं और पांच घरों के ढहने की सूचनाएं मिली हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे चंदनवाड़ी इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी की सुरक्षा दीवार गिर गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

अंधेरी सबवे में भरा 2 फीट पानी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अंधेरी सबवे में 1.5 से 2 फीट पानी जमा हो गया है। इसके कारण आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है। तीन मार्गों पर चलने वाली ‘बेस्ट’ बसों को दहिसर पूर्व के केतकी पाड़ा में डायवर्ट किया गया।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की जताई संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण मुंबई में 12.44 मिमी, पूर्वी मुंबई में 42.41 मिमी और पश्चिमी मुंबई में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 40.46 मिमी बारिश हुई। आईएमडी मुंबई ने सुबह भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था।

---विज्ञापन---

नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति का आकलन करने के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में मीठी नदी तट, वर्ली में निर्माणाधीन तटीय सड़क और मुंबई के कुछ अन्य स्थानों का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग को मिला जबरदस्त रिस्पांस, 8.5 लाख लोगों ने रखी राय

First published on: Jun 28, 2023 05:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola