9 11 Terrorist Attack View From Space: 9 सितंबर 2001 को अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टॉवरों पर हुए आतंकी हमले को बीते दिन 23 साल हो गए। इस मौके पर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि 9 सितंबर 2001 को हुआ आतंकी हमला अंतरिक्ष से कैसा नजर आया?
नासा ने अमेरिका अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक कलबर्टसन का एक लेटर जारी किया है। इस लेटर के साथ एक फोटो भी थी। यह लेटर फ्रैंक ने नासा को लिखा था। फ्रैंक इकलौते ऐसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे, जो उस दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद थे, जिस दिन आतंकी हमला हुआ था और उन्होंने इस हमले के बाद नजर आए मंजर की तस्वीर क्लिक की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने नासा को लेटर लिखा और बताया कि अंतरिक्ष से आतंकी हमला नजर आया था।
हमले के अगले दिन लिखा था लेटर
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितम्बर 2001 फ्रैंक कल्बर्टसन ने नासा को लेटर लिखा था। लेटर में आतंकी हमले का जिक्र करते हुए फ्रैंक में लिखा कि आज धरती का एक हिस्सा बदल गया। आतंकी हमला किसने किया? किस पर अमेरिका अपनी भड़ास निकाले? बता दें कि फ्रेंक साल 2001 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थे और एक्सपीडिशन थ्री के कमांडर थे।
स्पेस स्टेशन में काम करते समय उन्होंने हमले के बाद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टॉवरों से उठते धुएं के गुबार की तस्वीर क्लिक की। उन्होंने लेटर में लिखा कि आतंकी हमले को देखकर उनके दिल पर क्या बीती? यह शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक बार लगा कि काश मैं भी अमेरिका में होता और आतंकी हमला पीड़ितों की मदद कर सकता। फ्रैंक कहते हैं कि उन्हें बाद में पता चला कि पेंटागन से टकराने वाले विमान का पायलट उनका क्लासमेट रह चुका कैप्टन चार्ल्स बर्लिंगेम था।
यह भी पढ़ें: ‘नमाज-अजान के दौरान दुर्गा पूजा न करें हिंदू’; बांग्लादेश की नई सरकार का फरमान
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
9 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
11 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
11 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
16 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
16 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
18 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
20 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines