74 Year Old Woman Robbed Bank : जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ी है वैसे-वैसे ही अपराधियों ने अपराध करने में इसका इस्तेमाल करना भी खूब शुरू कर दिया है। अक्सर ऐसी खबरें सुनने में आती हैं कि फलां व्यक्ति ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गया। अगर कोई आम व्यक्ति ऑनलाइन स्कैमर्स के झांसे में आ जाता है तो सच्चाई पता चलने पर क्या करता है? वह पुलिस के पास जाएगा शिकायत दर्ज कराएगा और आगे से सतर्क रहेगा। लेकिन, 74 साल की एक महिला ने जो किया वो जान कर आप हैरान रह जाएंगे। ऑनलाइन स्कैम में अपना सारा पैसा खोने के बाद इस महिला ने बंदूक उठाई और एक बैंक ही लूट लिया।
अमेरिका के ओहायो में कुछ दिन पहले एक बैंक में लूट की वारदात हुई थी। मामले में फेयरफील्ड टाउनशिप पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 74 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान एन मायर्स (Ann Mayers) के रूप में हुई है। एन ने तुरंत ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस से कहा कि जिस मामले के लिए लिए आप यहां आए हैं वह मैंने ही किया था। बता दें कि एन के खिलाफ हथियार के साथ लूट और सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार एन मेयर्स ने बंदूक की नोक पर AurGroup Financial Credit Union Bank में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
जमानत के लिए देने होंने 1 लाख डॉलर
एन के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का मामला इसलिए दर्ज किया गया है क्योंकि उसने बैंक लूटते समय उसने जो कपड़े पहन रखे थे उन्हें उसने घर लौटते समय कार की खिड़की से फेंक दिया था। दोषी करार दिए जाने पर उसे 15 साल तक कारावास की सजा हो सकती है। पुलिस के अनुसार एन ने बैंक से 500 डॉलर (करीब 41,659 रुपये) लूटे थे। एन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह फिलहाल हिरासत में है और जमानत के लिए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की राशि तय की गई है। एन मेयर्स के परिवार वालों के अनुसार वह एक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हुई थी। जिसके बाद उसने बैंक लूटने का कदम उठा लिया।
स्कैमर ने लगाया था एन मेयर्स को चूना
रिपोर्ट्स के अनुसार एन को एक व्यक्ति ने यूस कस्टम्स के लिए पैसे की जरूरत का दावा करते हुए चूना लगाया था। इसके अलावा उसने अपनी बहन से 5000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) और एक दोस्त से 65000 डॉलर (करीब 54 लाख रुपये) उधार भी ले रखे थे। पुलिस ने बताया कि बैंक लूटने के बाद एन ने अपनी कार की नंबर प्लेट बदल दी थी और उससे बंपर स्टिकर भी हटा दिया था ताकि कार की पहचान न की जा सके। फिलहाल जेल में बंद एन मेयर्स को जल्द ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि एन ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा है कि वह वकील का खर्च नहीं उठा सकती है।
ये भी पढ़ें: 4 साल से सउदी में ‘गुलामी’ कर रहा भारतीय! हैरान कर देगी कहानी
ये भी पढ़ें: बंदर को बैलगाड़ी चलाते देखा तो दे दिया ट्रेन सिग्नल चलाने का काम!
ये भी पढ़ें: कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी Gold Heist का भारत कनेक्शन!
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 hr agoLIVE: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
6 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
14 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
17 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
18 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines