हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेनचेस्टर में 72 साल की महिला और पुरुष से रेप; भारतीय मूल का 64 साल का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Elderly Woman and Man Raped in Manchester: 72 साल की एक बुजुर्ग महिला और इतनी ही साल के बुजुर्ग पुरुष के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों पीड़ितों की शिकायत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब आरोपी 64 साल का शख्स निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रात में आरोपी ने किया रेप

न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला इंग्लैंड के ग्रेटर मेनचेस्टर का है। यहां 72 साल की महिला और पुरुष के साथ रेप और यौन उत्पीड़न मामले में 64 साल के भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया है कि 18 मार्च 2023 को करीब 2:30 बजे अधिकारियों को महिला से सूचना मिली कि मैनचेस्टर में रिचमंड ग्रोव के एक रेजीडेंसी में एक रात पहले उसके साथ रेप किया गया था।

यह भी पढ़ेंः ‘सनकी’ आशिक ने प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला, रिश्तेदारों से बोला- ये इसी की हकदार थी

विज्ञापन

पूछताछ के लिए पुलिस ने सामने आया एक और पीड़ित

सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी करने के बाद उन्होंने पीड़ित महिला को तत्काल विशेषज्ञ अधिकारियों और सहायता सेवाओं द्वारा सहायता प्रदान की गई। बताया गया है कि 64 वर्षीय शख्स को 18 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया था और बाद में आगे की जांच होने तक उसे रिहा कर दिया गया था। 20 मई 2023 को जब अधिकारी आगे की पूछताछ कर रहे थे तह एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने भी अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

अब अगली सुनवाई नवंबर में होगी

अब 2 अक्टूबर 2023 को फिर से 64 वर्षीय आरोपी को रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान डेजी बैंक रोड, मैनचेस्टर में रहने वाले भारतीय मूल के विजय चावला के रूप में हुई है। वह इस मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर 2023 को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में होगी।

विज्ञापन

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola