Unique marriage Story: 78 साल के एक बुजुर्ग ने अपने से 60 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। लड़की की उम्र 18 साल है। बताया जा रहा है कि शादी के पहले दोनों तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रहे। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार की सहमति से शादी कर ली। मामला फिलीपींस का है।
अभी पढ़ें – दोस्ती की खातिर दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 78 साल का रशीद मंगाकॉप पेशे से किसान है। तीन साल पहले कागायन प्रांत में एक डिनर पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात 15 साल की हलीमा अब्दुल्ला से हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।
तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार के सामने शादी की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों के परिवार ने शादी के लिए हामी भर दी। फिर दोनों ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में 25 अगस्त को शादी कर ली।
दूल्हा बने रशीद के भतीजे ने कहा कि दोनों की शादी अरेंज मैरिज नहीं बल्कि लव मैरिज थी। दोनों एक दूसरे से काफी लंबे समय से प्यार करते थे। रशीद ने बताया कि उसके चाचा की पहले शादी नहीं हुई थी और वे अब तक कुंवारे थे।
अभी पढ़ें – भारत-पाक बंटवारे के समय अलग हो गया था परिवार, 75 साल बाद अपनी मुस्लिम बहन से मिले सिख भाई
रशीद के भतीजे बेन मैंगकॉप ने कहा कि दुल्हन के पिता मेरे चाचा के लिए काम करते हैं। इस कारण एक डिनर पार्टी में मेरे चाचा की मुलाकात हलीमा से हुई थी। बेन ने कहा कि तीन साल के इंतजार के बाद दोनों के रिश्ते को परिवारों से सहमति मिली।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
9 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines