दोस्ती की खातिर दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…गाने के ये बोल दो महिलाओं की दोस्ती पर फिट बैठे हैं। दोस्ती कायम रहे, इसके लिए दो महिलाओं ने ऐसा निर्णय लिया है कि दुनिया दंग है। दरअसल, दोनों महिलाओं ने आपसी सहमति से एक ही लड़के से शादी कर ली। दोनों पक्की दोस्त हैं। इस दोस्ती को कायम रखने के लिए वह शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला। दोनों ने एक ही शख्स से बारी-बारी से शादी कर ली।
पाकिस्तान का है मामला
दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहने लगी हैं। एक महिला का नाम शहनाज और दूसरी का नाम नूर है। दोनों ने एजाज नाम के शख्स से शादी की है।
दोनों रहते हैं खुशी-खुशी
यूट्यूब चैनल Daily Pakistan Global से बातचीत में शहनाज ने कहा पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी। शादी के बाद उन्हें अपनी दोस्त नूर की कमी खलने लगी। हालांकि नूर अक्सर आया-जाया करती थी। दोनों के बीच समझौता हुआ और नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का मन बना लिया। शहनाज को नूर का प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज से शादी की मंजूरी दे दी।
अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है। यहां तक कि दोनों सहेलियों का कहना है कि उनकी लड़ाई भले ही पति से हो जाए लेकिन एक दूसरे से कभी नहीं होती। नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रही। हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: