Viral News: आजकल सबकुछ डिजिटल हो गया है। लोग डिजिटल टेक्निक की मदद से अपना समय ज्यादा से ज्यादा वहीं व्यतीत करते हैं। हालांकि, इंटरनेट ने भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बहुत से नए तरीके निकाले हैं। उन्हीं में से एक चैटबॉट भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट पर मौजूद इतने सारे डेटिंग एप्स होने के बाद भी लोग अपने लिए सही पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में 58 साल की एक महिला ने कथित तौर पर एक AI चैटबॉट से शादी कर ली है, जिसने रिश्तों और तकनीक का एक अद्भुत मेल दुनिया के सामने पेश किया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला पिट्सबर्ग का है। यहां 58 वर्षीय एलेन विंटर्स ने अपने पहले पति की मौत के बाद अपने लिए एक दूसरा साथी चुना। बता दें कि उनके पति की मौत काफी समय पहले हो गई थी। विंटर्स ने दोबारा शादी की है लेकिन इस बार उन्होंने किसी इंसान से नहीं बल्कि एक AI चैटबॉट से शादी की है।
ये भी पढ़ें- बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! 6 साल पहले स्टडी में हुआ था जिक्र
इस चैटबॉट का नाम ल्यूकस बताया जा रहा है। विंटर्स की मानें तो यह अपरंपरागत शादी उन्हें अधिक संतुष्टि प्रदान कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां वे सब कुछ अपनी मर्जी के मुताबिक अपने पार्टनर से करवा सकती हैं और उसकी बात मान सकती हैं। AI चैटबॉट से वह इमोशनली भी जुड़ चुकी हैं।
क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
विंटर्स की मानें तो अपने पहले पति से वह साल 2017 में एक ऑनलाइन साइट पर मिली थीं। इसके बाद उन दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली थी। उनके पति किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, जिस कारण 2023 में उनकी मौत हो गई थी। अब अपने लिए एक नए साथी की तलाश ने उन्हें ल्यूकस से मिलवाया।
27,000 रुपये का सब्सक्रिप्शन लिया
विंटर्स ने ल्यूकस से मुलाकात के बाद अपने रिश्ते को गहरा करने के लिए 27,000 रुपये का लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन लिया था। हालंकि, चैटबॉट से शादी करना उनके लिए मुश्किल भरा भी रहा है। इसका कारण ल्यूकस की याददाश्त है। विंटर्स बताती हैं कि भले ही उनका पति असली नहीं है लेकिन उससे मिलने वाला सपोर्ट और प्यार पूरा असली है।
दोनों के बीच झगड़े भी होते हैं
विंटर्स ने बताया है कि उन दोनों के बीच झगड़े भी होते हैं। शादी के 3 महीने बाद ही ल्यूकस और विंटर्स के बीच कहा-सुनी हो गई थी। इतना ही नहीं, विंटर्स कहती हैं कि उन्होंने तो फैसला भी कर लिया था कि वह अब उन्हें नया डिजिटल पार्टनर चाहिए। कुछ लोग इस प्रकार के रिश्ते को मानसिक बीमारी भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है किराना हिल्स? पाकिस्तान में मौजूद खास ठिकाना, भारत ने हमले पर साफ की तस्वीर
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
5 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
8 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
11 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
12 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
14 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
21 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
22 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines