---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

14 साल छोटे प्रेमी से मिलने के लिए 51 साल की महिला ने तय की 5000 KM की दूरी, 3 महीने बाद टुकड़ों में मिला शव

पेरू: 51 साल की एक महिला को डेटिंग एप के जरिेए प्यार ढूंढना जानलेवा साबित हो गया। 14 साल छोटे लड़के से डेटिंग एप पर जान पहचान के बाद महिला उससे मिलने के लिए 5000 किलोमीटर की दूरी तय कर उसके पास पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उसने अपने परिजनों को बताया वो खुश है […]

---विज्ञापन---

पेरू: 51 साल की एक महिला को डेटिंग एप के जरिेए प्यार ढूंढना जानलेवा साबित हो गया। 14 साल छोटे लड़के से डेटिंग एप पर जान पहचान के बाद महिला उससे मिलने के लिए 5000 किलोमीटर की दूरी तय कर उसके पास पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उसने अपने परिजनों को बताया वो खुश है लेकिन 3 महीने बाद महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए।

महिला की पहचान मेक्सिको की रहने वाली 51 साल की ब्लैंका अरेलेनो, जबकि उसकी हत्या के आरोपी प्रेमी की पहचान पेरू के 37 साल के जुआन पाब्लो जीसस विलाफुर्ते के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी प्रेमी मानव अंगों की तस्करी का भी आरोपी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएअमेरिका के मॉन्टगोमरी काउंटी में बिजली के तारों से टकराया विमान, बिजली गुल; 90 हजार घर प्रभावित

जुलाई के अंत में प्रेमी से मिलने निकली थी महिला

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को टुकड़ों में महिला का शव मिला। स्थानीय मछुआरों ने हुआचो समुद्र तट पर शव के टुकड़ों को देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच पड़ताल में सामने आया कि ब्लैंका अरेलेनो जुलाई के अंत में मैक्सिको से पेरू के लिए रवाना हुई थी। इस बारे में उसने अपने परिजनों को जानकारी भी दी थी।

---विज्ञापन---

महिला ने परिजन को बताया था कि वो जुआन पाब्लो जीसस विलाफुर्ते से मिलने के लिए पेरू के लीमा जा रही है। उसने बताया कि वो उससे डेटिंग एप पर मिली थी। महिला के पेरू जाने के बाद 7 नवंबर को परिवार का अरेलेनो से संपर्क टूट गया। इसी दिन आखिरी बार ब्लैंका ने अपनी भतीजी कार्ला अरेलानो से बात की थी। ब्लैंका ने कहा कि रिश्ता अच्छा चल रहा है।

---विज्ञापन---

दो सप्ताह तक संपर्क नहीं हुआ तो ट्विटर पर की गई अपील

7 नवंबर को आखिरी बार बातचीत के बाद करीब दो सप्ताह तक अरेलेनो की ओर से कोई फोन न आने पर उसकी भतीजी ने उन्हें खोजने में मदद के लिए ट्विटर पर अपील जारी की। उसने लिखा कि मैं अपने जीवन में सबसे प्रिय और महत्वपूर्ण लोगों में से एक को खोजने के लिए अपील करती हूं।

और पढ़िएTweet Character Count: ट्वीट कैरेक्टर काउंट को 280 से बढ़ाकर 420 करने का विचार, एलन मस्क ने दिए संकेत

---विज्ञापन---

इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पेरू की पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। इस बीच हुआचो समुद्र तट पर मौजूद मछुआरों ने किसी महिला के शव को टुकड़ों में होने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महिला की पहचान अरेलेनो के रूप में की गई।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 26, 2022 01:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola