एयर स्ट्राइक में 40 लोगों की मौत, इजराइल ने लेबनान में फिर बरसाए बम

Israel Attack on Lebanon: इजराइल के लेबनान में हमले जारी है। शनिवार को इजराइली एयर स्ट्राइक में बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले हिज्बुल्लाह ने तेल अवीव के सैन्य कारखाने पर ड्रोन अटैक किया था।

Israel Attack on Lebanon

Israel Attack on Lebanon

Israel Hezbollah War: इजराइल का गाजा और हिज्बुल्लाह के साथ संघर्ष जारी है। इस बीच इजराइल ने एक बार फिर एयर स्ट्राइक की है। इसमें बच्चों समेत 40 लोगों की जान चली गई। लेबनान के अधिकारियों ने शनिवार 9 नवंबर को बताया कि पिछले दिन इजराइल के हवाई हमले में बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो शुक्रवार 8 नवंबर को समुद्र किनारे बसे शहर टायर में 7 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले इजराइली सेना ने शहर के कई हिस्सों को खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन शुक्रवार को हमले से पहले इजराइली सेना ने इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया।

लेबनान में इजराइली हमले के बाद बचाव अभियान जारी है, हमले के बाद बरामद किए गए मृतकों के शव की डीएनए जांच कराई जाएगी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि आसपास के शहरों में हुए हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें कुछ डाॅक्टर्स भी शामिल थे। इसके अलावा बाल्बेक के आसपास हुई इजराइली एयरस्ट्राइक में भी 20 लोगों की मौत हुई है।

3 हजार से अधिक लोगों की मौत

इस बीच इजराइली सेन ने बयान जारी कर कहा कि उसने टायर और बाल्बेक में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए हैं। इन ठिकानों में लड़ाके, आॅपरेशनल अपार्टमेंट और हथियारों के भंडार शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल पिछले साल से ही लेबनान में हमले कर रहा है। जिसमें अब तक 3 हजार 136 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मरने वालों में 619 महिलाएं और 194 बच्चे भी शामिल हैं।

इजराइल-हिज्बुल्लाह में संघर्ष जारी

बता दें कि सितंबर 2024 से इजराइल लेबनान में लगातार हमले कर रहा है। हालांकि इजराइल का हिज्बुल्लाह से संघर्ष पिछले साल अक्टूबर से जारी है। इस बीच हिज्बुल्लाह भी लगातार राॅकेट और ड्रोन के जरिए अटैक कर रहा है। बता दें कि शनिवार 9 नवंबर को हिज्बुल्लाह ने तेल अवीव के दक्ष्ज्ञिण में स्थित एक सैन्य कारखाने पर हमला बोला था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ