ब्रिटेन में मंगलवार को करीब 300 फ्लाइट्स के अचानक रद्द हो जाने से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. हीथ्रो और मैनचेस्टर समेत कई एयरपोर्ट्स पर तकनीकी खराबी के चलते लगभग 300 विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, 8 सितंबर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रोवाइडर NATS में तकनीकी खराबी आने के कारण लगभग 300 उड़ानें रद्द या डिले कर दी गईं. तकनीकी समस्या के चलते हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रोवाइडर ने क्या कहा?
एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रोवाइडर ने अपने एक बयान में कहा, ‘हमें पता चला है कि समस्या हमारे फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में थी. हमारे इंजीनियर मौके पर मौजूद हैं और जल्द से जल्द प्लाइट ऑपरेशन को नॉर्मल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. हम यात्रा में हो रही परेशानी को समझते हैं और इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं. कुछ फ्लाइट्स अभी भी उड़ान भर रही हैं और एयरस्पेस खुला है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगेगा.’
यह भी पढ़ें: पहली बार में लैंड नहीं हो पाया राहुल गांधी का विमान, पायलट की सूझबूझ से लखनऊ के रनवे पर उतरी फ्लाइट
UK के एयरपोर्ट्स पर तकनीकी खराबी का असर
फ्लाइट्स ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस समस्या के चलते लंदन फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन के सभी एयरपोर्ट्स पर आने और जाने वाली फ्लाइट्स पर कड़े कंट्रोल लागू किए गए. एडिनबर्ग एयरपोर्ट ने X पर एक पोस्ट में कहा कि इस समस्या से उनके कामकाज पर भी असर पड़ सकता है. आयरलैंड के डबलिन एयरपोर्ट ने भी बताया कि वहां आने और जाने वाली फ्लाइट्स में भी रुकावटें आ रही हैं.
ये प्रॉब्लम हमारे कंट्रोल से बाहर : ब्रिटिश एयरवेज
तकनीकी खराबी की ये समस्या लंदन ल्यूटन और बर्मिंघम एयरपोर्ट के साथ-साथ एबरडीन और ग्लासगो एयरपोर्ट पर देखने को मिली, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा या टेकऑफ में देरी हुई. डबलिन एयरपोर्ट ने भी कहा कि कुछ आने वाली और जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है. ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से उसकी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘ये समस्या हमारे कंट्रोल से बाहर है और हम अपने कस्टमर्स के संपर्क में हैं, जबकि हमारी टीमें उन्हें जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं.’
यह भी पढ़ें: 186 यात्रियों को ला रहे विमान के इंजन में तकनीकी खराबी, चेन्नई डायवर्ट की गई फ्लाइट
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
15 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
17 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
20 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
20 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines