हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान पर Biparjoy की आफत: आंधी-बारिश में 8 बच्चों समेत 27 की मौत, चार जिलों में इमरजेंसी घोषित

विज्ञापन
Pakistan News

Pakistan News: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर पड़ोसी देश पाकिस्तान पर दिखने लगा है। आधी-पानी की आफत शुरू हो गई है। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई पेड़, बिजली के खंभे गिर गए। मकान ढह गए। इसके चलते आठ बच्चों समेत कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता तैमूर अली खान ने बताया कि इस आपदा में लोगों की घरों की छतें और दीवारें गिर गईं। मलबे में दबकर 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, शनिवार देर रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चार जिलों में आए तूफान से बन्नू जिले में 15 लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो से 11 साल के पांच भाई-बहन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 200 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। अधिकारियों ने चारों जिलों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा चक्रवात

पिछले साल पाकिस्तान में गर्मियों में मानसूनी बारिश हुई, जिसने देश के एक तिहाई हिस्से को पानी में डुबो दिया था, जिससे 20 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था और 1,700 से अधिक लोग मारे गए थे। इस बीच अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एक चक्रवात अरब सागर से पाकिस्तान और भारत की ओर आ रहा है।

विज्ञापन

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

सिंध प्रांत में प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक बयान में इस सप्ताह के अंत में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 17 जून तक सिस्टम के खत्म होने तक समुद्र में न जाएं।

यह भी पढ़ें: Japan Ambassador Video: पुणे में बड़ा पाव खाने की जंग पत्नी से हारे जापान के राजदूत, PM मोदी ने किया मजेदार कमेंट 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola