नई दिल्ली: हिजाब न पहनने की पुलिस ने एक युवती को इतनी खौफनाक सजा दी कि उसकी मौत हो गई। 22 साल की महसा अमिनी की मौत के बाद उनके परिजन ने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि 22 साल की महसा अमिनी अपने परिवार के साथ किसी टूर पर थी। इस दौरान हिजाब न पहनने पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि अमिनी की पुलिस ने पिटाई की जिसके बाद वे कोमा में चली गई और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
अभी पढ़ें – चीन की इमारत में लगी भीषण आग, विचलित करने वाला Video आया सामने
अमिनी की मौत के बाद फारसी भाषा के मीडिया ने उसके परिवार के हवाले से कहा है कि जब अमिनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब वो स्वस्थ थी लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद अमिनी को कोमा में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
अभी पढ़ें – एक थी रानी! दोपहर बाद दी जाएगी क्वीन एलिज़ाबेथ II को अंतिम विदाई
उसके थाने पहुंचने और अस्पताल जाने के बीच क्या हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक स्थानीय चैनल का दावा है कि अमिनी के सिर में चोट लगी थी। उधर, अमिनी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अस्पताल के बाहर सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि जिन परिस्थितियों में 22 साल की महसा अमिनी की हिरासत में संदिग्ध मौत हुई है, उसकी जांच होनी चाहिए। कहा गया है तेहरान पुलिस ने हिजाब न पहनने पर उसे गिरफ्तार कर लिया था और तीन दिन बाद अमिनी की मौत हो गई। जिम्मेदार अधिकारियों को न्याय का सामना करना चाहिए।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
3 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
3 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
4 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
4 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
13 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
15 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
16 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
16 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines