पहले 4 साल तक पड़ा सूखा, फ‍िर 25 फीट तक गिरी बर्फ; मारे गए 4000 से ज्‍यादा लोग

1972 Iran Blizzard: ईरान में 1972 में आए बर्फीले तूफान ने जमकर तबाई मचाई थी, जिसमें 4000 से ज्‍यादा लोग मारे गए थे। यह तूफान 4 साल के सूखे के बाद आया था।

1972 Iran blizzard

4 साल तक पड़ा सूखा, फिर बर्फबारी में मारे गए 4000 से ज्यादा लोग

1972 Iran Blizzard: ईरान में 1972 में आया बर्फीला तूफान इतिहास के पन्नों में सबसे घातक बर्फीले तूफान के रूप में दर्ज है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्द है। यह बर्फीला तूफान 3 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक रहा, जिसकी वजह से 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह तूफान 4 साल के सूखे के बाद आया था। तूफान की वजह से ईरान के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में 7.9 मीटर यानी 25 फीट 11 इंच बर्फ गिरी।

विज्ञापन

बर्फीले तूफान ने ईरान में जमकर मचाई तबाही 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, बर्फीले तूफान ने ईरान में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं। रेल, सड़क और कई गांव बर्फ में दफन हो गए। एक हफ्ते तक ईरान बर्फीले तूफान की चपेट में रहा। कुछ लोगों का मानना है कि 200 गांव इस बर्फ के नीचे दब गए।

शाक्लाबाद गांव के सभी 100 लोगों की मौत

विज्ञापन

बर्फीले तूफान से अर्दकन शहर और दूरदराज के गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए। कक्कन या कुमार में कोई भी शख्स जिंदा नहीं बचा। उत्तर पश्चिम हिस्से में तुर्किये की सीमा के पास 11 फरवरी को आए एक और बर्फीले तूफान में शाक्लाबाद गांव में सभी 100 लोग बर्फ के नीचे दफन हो गए।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक बर्फ के नीचे रहा ईरान का पश्चिमी हिस्सा

बताया जाता है कि एक सप्ताह तक ईरान का पश्चिमी हिस्सा बर्फ के नीचे रहा। भोजन और दवाओं की आपूर्ति समाप्त हो गई। तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस तूफान से करीब 20 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। बर्फीले तूफान के बाद जब सर्दियों का मौसम आया तो ईरान के ग्रामीण इलाकों में फ्लू महामारी फैल गई। इस महामारी से पहले भी कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन

अजरबैजान के सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन

बर्फीले तूफान से अजरबैजान के सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया। करीब 20 बसें हेरान पर्वत दर्रे के दोनों किनारों पर फंस गईं। इसी दर्रे में 30 यात्रियों के ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई।

तूफान में फंसे यात्री और ड्राइवर

विज्ञापन

बर्फीले तूफान में सैकड़ों यात्री और ड्राइवर सड़कों पर फंस गए। ट्रेनों को भी बंद कर दिया गया। तूफान की वजह से 15 शहरों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। जब तूफान शांत हुआ तो 9 फरवरी को बचावकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। यहां उन्हें बर्फ के नीचे 18 लाशें मिलीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ