Pakistan: ब्लूचिस्तान में बकरीद की नमाज के दौरान जेल से 17 कैदी फरार, फायरिंग में एक की मौत

Pakistan, Chaman Jail, Balochistan, Crime News

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर नमाज पढ़ने के लिए ब्लूचिस्तान में चमन जेल के कैदियों को खुली जगह पर लाया गया। इस दौरान कैदियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसमें एक कैदी मारा गया। वहीं, 17 अन्य कैदी भाग निकले। फरार कैदियों में से कई आतंकवादी हैं। कैदियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

ब्लूचिस्तान जेल महानिरीक्षक मलिक शुजा कासी बताया कि यह घटना तब हुई जब गुरुवार को जेल के अंदर खुली जगह पर ईद की नमाज अदा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि हिंसा और गोलीबारी में कुछ पुलिस गार्ड और कैदी घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

नमाज के दौरान कैदियों ने किया हमला

शुजा कासी ने कहा कि जाहिर तौर पर इन कैदियों ने भागने की योजना बनाई थी और ईद की नमाज के दौरान इसे अंजाम दिया। जब उन्हें ईद की नमाज के लिए उनकी बैरक से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने पुलिस गार्डों पर हिंसक हमला कर दिया। जेल प्रहरियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैदी की भी मौत हो गई, जबकि 17 अन्य भागने में सफल रहे।

भगाने में की गई मदद

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भागने में सफल बनाने के लिए बाहर से मदद मिली थी। भागे हुए कैदियों की एक सूची तैयार की गई थी और उनमें से कुछ आतंकवादी गतिविधियों के लिए जेल में थे।

विज्ञापन

चमन जेल ईरान के सीमावर्ती शहर के करीब स्थित है और सुरक्षा बलों को डर है कि कैदियों ने साथियों की मदद से सीमा पार की होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ