पाकिस्तान में आत्मघाती बम धमाके में 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आत्मघाती बम धमाके में 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत

pakistan blast

Credit: AI

पाकिस्तान में एक आत्मघाती बम धमाके में 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई. ये धमाका गुरुवार को हुआ, जिसकी जानकारी सेना ने शुक्रवार को दी. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान में एक सुरक्षा चेकपोस्ट से विस्फोटकों से भरी गाड़ी जानबूझकर टकराई, जिससे भयानक धमाका हुआ और इसमें सैनिकों, पुलिस और सरकारी कर्मचारियों समेत 15 लोगों की जान चली गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

ये घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में हुई, जिसका बॉर्डर अफगानिस्तान से सटा हुआ है. सेना ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों में 12 सैनिक, 2 पुलिसकर्नमी और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के एक पूर्व सरकारी ऑफिसर शामिल हैं, इन सभी को शहीद का दर्जा दिया गया है. सेना का कहना है कि हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को चेकपोस्ट की बाहरी दीवार से टकराया, जिसके बाद बड़ा ब्लास्ट हुआ और धमाके के असर से चेकपोस्ट का ढांचा बुरी तरह तबाह हो गया.

कौन है ज़िम्मेदार?

न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक, अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने नहीं ली है. लेकिन खबरें ये भी हैं कि इस इलाके में लगातार एक इस्लामी चरमपंथी गुट ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ हिंसा फैला रहा है. दरअसल, पिछले कुछ वक्त में नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान में आतंकवाद तेजी से पनपर रहा है. पाकिस्तान ने पहले KP और बलूचिस्तान में जारी हमलों का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ा था, लेकिन तालिबान सरकार ने इससे पल्ला झाड़ लिया. पाकिस्तान के आरोपों की वजह से दोनों देशों के बीच दूरियां और हिंसक घटनाएं दोनों बढ़ीं. पाकिस्तान ने कई घातक एयर स्ट्राइक की, जिसकी सफाई में उसने कहा कि वो सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बना रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ