Pager Blast in Lebanon: लेबनान में पेजर में हुए ब्लास्ट से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट किया गया। इस पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके करते हैं। इस ब्लास्ट के पीछे इजराइल का हाथ बताया जा रहा है। वहीं हमलों के बाद हिजबुल्लाह ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ है। हालांकि अभी तक इजराइल ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के लिए पेजर के साथ छेड़छाड़ की थी। इन पेजर में पांच महीने पहले ही निर्माता कंपनियों ने सांठगांठ कर विस्फोटक फिट कर दिए गए थे। लेबनान में मंगलवार को अचानक घरों, सड़कों, बाजारों में लोगों की जेब में विस्फोट होने लगे। एक घंटे तक लेबनान से लेकर सीरिया तक लगातार ब्लास्ट हुए। इस हमले को हिजबुल्लाह के कम्यूनिकेशन सिस्टम पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।
सीरिया में भी हुए ब्लास्ट
न्यूयाॅर्क टाइम्स के अनुसार लेबनान के अलावा सीरिया के भी कई इलाकों में पेजर फटने का मामला सामने आया है। सीरिया में 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस ब्लास्ट में हिजबुल्लाह के एक सांसद बेटे की भी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद हिजबुल्लाह सांसद ने कहा कि ये लेबनान के खिलाफ इजराइल की नई लड़ाई। सही वक्त आने पर इसका बदला लिया जाएगा।
पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिजबुल्लाह
न्यूयाॅर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के बाद हिजबुल्लाह के मेंबर्स ने बड़े स्तर पर पेजर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। ताकि इजराइल की खुफिया एजेंसियां उन्हें ट्रैक नहीं कर पाए।
जानिए पेजर क्या है
पेजर एक वायरलेस डिवाइस होता है जिसे बीपर के नाम से जाना जाता है। पेजर का पहली बार इस्तेमाल अमेरिका के न्यूयाॅर्क में हुआ था। तब पेजर के जरिए 40 किमी. की रेंज में मैसेज भेजा जा सकता था। 1980 के बाद इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में होने लगा। 2000 के बाद वाॅकीटाॅकी और मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ने के बाद पेजर का उपयोग कम हो गया।
ये भी पढ़ेंः गार्डन में दफन 2 शिशुओं के शव, गूगल पर सर्च किया ‘गर्भपात कैसे करें’, 22 साल की बेबीसिटर कौन?
कंपनी के सीइओ ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेजर बनाने वाली ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो कंपनी के सीइओ चिंग कुआंग ने कहा कि लेबनान में जिस तरह पेजर्स पर धमाके हुए हैं, वे डिवाइस उन्होंने नहीं बनाए हैं। इससे पहले ये दावा किया जा रहा था कि गोल्ड अपोलो से पेजर मंगवाए थे।
ये भी पढ़ेंः ‘प्रॉपर अंडरवियर पहनें’, एयरलाइंस ने स्टाफ के लिए बनाया अजीबो-गरीब नियम, भड़क गए लोग
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
19 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
20 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines