Uganda News: युगांडा में ब्लाइंड बच्चों के स्कूल में लगी भीषण आग, 11 छात्रों की जिंदा जलकर मौत

Central Uganda

Uganda News: युगांडा की राजधानी कंपाला में मंगलवार को ब्लाइंड बच्चों के लिए बनाए गए एक स्कूल में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से 11 छात्रों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस प्रवक्ता ल्यूक ओवोयेसिगिरे के मुताबिक, राजधानी के मुकोनो स्थित दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से झुलसे भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पहले भी स्कूलों में लग चुकी है आग

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले इसी साल जनवरी में कंपाला के एक स्कूल में आग लगी थी। घटना में चार बच्चों की मौत हो गई थी।

2018 में भी एक स्कूल में आग लगने से 9 छात्रों की जबकि 2008 में एक और स्कूल में आग लगने से 19 छात्रों की मौत हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ