Telegram CEO Pavel Durov Offered Free IVF: टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह 100 से अधिक बच्चों के पिता हैं। वे मॉस्को में एक फर्टिलिटी क्लिनिक अल्ट्राविटा IVF से जुड़े हुए हैं। इस क्लिनिक के जरिए अब उन्होंने दुनियाभर की 37 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को उनके स्पर्म से बच्चा पैदा करने का ऑफर दिया है, यानि जो महिलाएं मां नहीं बन सकतीं, वे क्लिनिक आएं और पावेल के स्पर्म से फ्री में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) कराएं। क्लिनिक ने दावा किया है कि पावेल ड्यूरोव ने अपना स्पर्म डोनेट करने का फैसला लिया है। इसलिए वे महिलाओं को उनके स्पर्म से निशुल्क IVF कराने का ऑफर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा के वीजा को लेकर झटका, जानें भारतीयों पर फास्ट-ट्रैक VISA प्रोग्राम खत्म होने से क्या असर पड़ेगा?
सभी IVF का खर्चा उठाएंगे पावेल
पावेल ड्यूरोव के डोनेट किए गए स्पर्म के साथ फ्री IVF का ऑफर देते हुए क्लिनिक ने वेबसाइट पर लिखा है कि दुनिया के मशहूर और सफल उद्यमियों में से एक पावेल ड्यूरोव के स्पर्म से मां बनने ऑफर है। यह ऑफर 37 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए है और सीमित समय के लिए है।
दुनियाभर में एकमात्र हमारा IVF क्लिनिक ऐसा है, जहां आपको टेलीकॉम के CEO पावेल ड्यूरोव का स्पर्म मिल जाएगा। पावेल ने हमारे क्लिनिक को ही उनके बायोमैटेरियल को संग्रहीत करने और उपयोग करने का विशेष अधिकार दिया है। पावेल डुरोव अपना स्पर्म देने के साथ-साथ सभी IVF का खर्चा उठाने के भी इच्छुक हैं। यह पहल बहुत उदार योगदान है, जो माता-पिता बनने का सपना देख रहे लोगों की मदद है।
यह भी पढ़ें:38% पेड़ खत्म हो जाएंगे धरती से! 1000 से ज्यादा वैज्ञानिकों की रिसर्च रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
पावेल के 12 देशों में 100 से ज्यादा बच्चे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फर्टिलिटी की दुनिया में पावेल पहली बार योगदान नहीं दे रहे, बल्कि वे 12 विभिन्न देशों में अपने 100 से अधिक जैविक बच्चे होने का दावा कर चुके हैं। पावेल खुद कहते हैं कि मुझे गर्व है कि मैंने समाज के प्रति, दुनिया और जीवन के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।
हेल्दी स्पर्म की कमी दुनियाभर में एक गंभीर मुद्दा बन गई है और मुझे गर्व है कि मैंने इसे कम करने में मदद करने के लिए अपनी भूमिका निभाई। मैं स्पर्म डोनेट करने को लेकर प्रचलित नकारात्मक धारणा को नष्ट करने में मदद करना चाहता हूं और पुरुषों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं, ताकि बच्चे पैदा करने के लिए संघर्ष कर रहे परिवार भी मां-बाप बनने का सुख प्राप्त कर सकें।
यह भी पढ़ें:आसमान में होगा चमत्कार; 6 ग्रह लाइन में करेंगे परेड, क्या भारत में दिखेगा दुर्लभ नजारा?
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
3 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
4 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
8 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
16 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
17 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
20 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
23 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines