Sepahan Airlines Flight 5915 Crash Memoir: विमान अपने सफर पर था और करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाई कर रहा था। अचानक स्पीड 500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा हो गई और प्लेन की ऊंचाई कम होती चली गई। वह दाईं तरफ तेजी से गिरने लगा और पेड़ों से टकराता गया। नीचे गिरता हुआ प्लेन पहले जमीन से टकराया, उछलकर दीवार से टकराया और टुकड़ों में बंट गया।
धमाका होते ही प्लेन में आग लग गई, जिसमें जिंदा जलने से करीब 40 लोग मारे गए। 8 पैसेंजर बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें कई दिन अस्पताल में रहना पड़ा। यह भीषण विमान हादसा आज से 10 साल पहले 10 अगस्त 2014 के दिन ईरान में हुआ था, जो इंजन में खराबी आने और पायलट द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग कराने में फेल होने के कारण हुआ था। फ्लाइट में 42 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स थे। 42 पैसेंजरों में 36 वयस्क और 6 बच्चे थे। इसमें से 34 पैसेजर्स और और सभी क्रू मेंबर्स मारे गए।
जांच में हादसे के एक ही 3 कारण सामने आए
सेपाहान एयरलाइंस की फ्लाइट 5915 ने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ईरान के ही दक्षिण खोरासान प्रांत के तबास शहर के लिए उड़ान भरी थी। यह डेमेस्टिक फ्लाइट थी, लेकिन 10 अगस्त 2014 को उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही प्लेन नीचे गिरकर क्रैश हो गया। प्लेन स्टेडियम के पास एक बुलेवार्ड में गिर गया। ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन ने हादसे के लिए टेक्निकल फॉल्ट को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि उड़ान भरते समय दाएं इंजन में खराबी आ गई थी।
इंजन में खराबी होने का पता चलने के बाद क्रू मेंबर्स और पायलट इमरजेंसी लैंडिंग नहीं करवा पाए, यह हादसे का दूसरा कारण था। हादसे के जांचकर्ताओं ने भ्रामक विमान उड़ान मैनुअल (AFM) को भी दोषी ठहराया। उड़ान भरते समय प्लेन का वजन 190 किलो अधिक था। विमान में ईंधन भी जरूरत से 500 किलोग्राम ज्यादा था। जांच में यह भी पता चला कि विमान ने 224 किमी प्रति घंटा की स्पीड से उड़ान भरने की बजाय 219 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भरी थी, लेकिन विमान की ऊंचाई अचानक से इतनी कम हो गई कि इंजन को ठीक नहीं किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें:ब्राजील में क्रैश हुए प्लेन का वीडियो आया सामने, 2 मिनट में 13 हजार फीट गिरा, हादसे में मारे गए 62 यात्री
इस तरह क्रैश हुआ प्लेन
सेपाहान एयरलाइंस की फ्लाइट 5915 ने 10 अगस्त 2014 की सुबह 9:22 बजे उड़ान भरी। मोड़ काटने से ठीक 2 सेकंड पहले प्लेन के दाएं इंजन में खराबी आ गई। चालक दल ने तुरंत आपातकाल की घोषणा की और तुरंत बाएं मुड़ने हुए एयरपोर्ट वापस लौटने की कोशिश की। को-पायलट ATC अधिकारियों को इंजन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट करते रहे। इस बीच प्लेन रुक गया और तेजी से दाईं ओर गिरता गया। दायां पंख पेड़ों और जमीन से टकराया। पेड़ों से टकराकर विमान के टुकड़े हो गए। यह पश्चिमी तेहरान में मीना ग्लास बुलेवार्ड के पास रेजिडेंशियल एरिया में गिरकर क्रैश हो गया।
ऑयल टैंक की तारें टूटने से प्लेन में आग लग गई। इंजन और पंख अलग हो गए। फिर विमान बुलेवार्ड के किनारे कंक्रीट की दीवार से टकराया और इसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद विमान का पिछला हिस्सा बुलेवार्ड पर जा गिरा। एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन गलत संवाद और मिसमैनेजमेंट के कारण बचाव टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। मलबे से कम से कम 11 यात्रियों को जीवित निकाला गया और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। अस्पताल में 3 यात्रियों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:ब्राजील में प्लेन क्रैश, 62 लोगों की मौत; हादसे के पीछे सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
1 hr agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
7 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
10 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines