लखनऊ अग्निकांड की SIT रिपोर्ट तैयार, अब 6 IAS और 7 PCS अफसरों पर गिरेगी गाज!

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में 6 IAS, 7 PCS अधिकारियों और करीब 100 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है. 22 जून को हुई इस दर्दनाक घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी.

Lucknow Fire Tragedy:

Credit: Social Media

विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड मामले में अब बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. रिपोर्ट में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 6 IAS अधिकारियों, 7 PCS अधिकारियों और करीब 100 इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में साल 2016 से 2024 के बीच जोन-4 और जोन-5 में तैनात रहे प्रवर्तन, जोनल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी शामिल हैं. SIT ने अपनी जांच में य जानने की कोशिश की कि जिस इमारत में आग लगी, वहां निर्माण और संचालन के दौरान किन अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती थी और किस लेवल पर लापरवाही हुई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 की मौत

विज्ञापन

15 लोगों को गई थी जान

22 जून को अलीगंज सेक्टर-डी में मौजूद एक अवैध रूप से चलाई जा रही कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 15 युवाओं की जान चली गई थी, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए थे. जांच के दौरान सबसे बड़ा सवाल ये सामने आया कि रेसिडेंशियल लैंड्स पर सालों तक कमर्शियल एक्टिविटीज कैसे चलती रहीं. ये भी सवाल उठ रहा है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समय रहते अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई क्यों नहीं की. इसी पहलू को आधार बनाकर SIT ने कई अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है.

किसपर गिरेगी गाज?

सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर समेत इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के करीब 100 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं. इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ बाकी कानूनी कदम उठाने की भी सिफारिश की गई है. जानकारी के मुताबिक, SIT अपनी रिपोर्ट जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी. इसके बाद शासन स्तर पर रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का फाइनल फैसला लिया जाएगा. हालांकि, अभी तक सरकार या SIT की ओर से रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है. अधिकारियों के नामों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में कार्रवाई से जुड़ी अंतिम स्थिति शासन के फैसले के बाद ही साफ होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ