Watch video: लड़की पर अश्लील कमेंट्स करना पड़ा भारी, नाबालिग की डंडे से हुई धुलाई

Bihar Chapra Viral video Girl beat minor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कथित तौर पर बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने लड़की पर अश्लील कमेंट कर दिए। जिसके बाद लड़की ने उसकी अच्छे से धुलाई कर दी।

Watch video: लड़की पर अश्लील कमेंट्स करना पड़ा भारी, नाबालिग की डंडे से हुई धुलाई
विज्ञापन

Bihar Chapra Viral video Girl beat minor: आज के समय में हर लड़की को अपनी आत्मरक्षा के लिए सक्षम होने की जरूरत है क्योंकि कुछ पता नहीं होता कि कब- कौन मनचला छेड़छाड़ कर दे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिक लड़के को लड़की पर अश्लील कमेंट करना भारी पड़ जाता है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि मनचले ने लड़की पर भद्दे कमेंट्स किए थे। जिसके बाद उसकी लड़की ने डंडे से अच्छे से धुलाई कर दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे लड़की की तारीफ

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि लड़के ने लड़की के साथ बदतमीजी की और अश्लील टिप्पणी की थी। इसलिए लड़की ने उसकी डंडे से तबीयत से कुटाई कर दी। इतना ही नहीं जब वो दर्द से चिल्लाता है तो लड़की उसके गाल पर थप्पड़ भी जड़ देती है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद हर कोई लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उसने मनचले को सबक सिखाकर अच्छा किया, आज के दौर में हर लड़की को अपनी रक्षा करने के लिए सक्षम होना चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की छेड़छाड़ करने को लेकर उसके पैरों में डंडे मार रही है। साथ ही जब वह बचने की कोशिश करता है तो और ज्यादा ताबड़तोड़ उसपर हमला करती है। वीडियो को देख आप सहज की अंदाजा लगा सकते हैं कि पिटाई के बाद वह कभी लड़कियों पर अश्लील कमेंट नहीं करेगा। साथ ही यूजर्स ने कमेंट में अपने रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने लिखा कि गली मोहल्लों में लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों के लिए यह वीडियो एक सबक है कि उनकी ऐसी हरकत करने पर आज की लड़कियां जवाब देने के लिए सक्षम हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ